रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

13 नए अल्ट्रासाउंड केंद्रों को मिली मंजूरी, गरिमा पोर्टल पर डॉक्टरों का डेटा अपलोड करने के निर्देश

राजधानी राँची के समाहरणालय सभागार में शनिवार को जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नए निबंधन, नवीकरण, फॉर्म-बी में मशीनों की प्रविष्टि, नए चिकित्सकों के योगदान और मशीनों की खरीद व शिफ्टिंग से जुड़े अहम मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्राप्त आवेदनों की गहन समीक्षा के बाद समिति ने 13 नए अल्ट्रासाउंड केंद्रों के निबंधन और 3 पुराने केंद्रों के नवीकरण प्रस्ताव को हरी झंडी दी।

बैठक के दौरान समिति ने संबंधित संस्थानों में मशीनों के फॉर्म-बी में प्रविष्टि तथा शैक्षणिक व तकनीकी प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद ही चिकित्सकों की ज्वाइनिंग को अंतिम मंजूरी दी। इसके साथ ही उपायुक्त ने निर्देशित किया कि चिकित्सकों के योगदान से संबंधित सभी विवरण अनिवार्य रूप से ‘गरिमा पोर्टल’ पर समय पर अपलोड किए जाएं। बैठक में अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नियमित व औचक निरीक्षण पर विशेष बल दिया गया और स्पष्ट किया गया कि पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के किसी भी उल्लंघन पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उप विकास आयुक्त संजय कुमार भगत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद, समिति सदस्य तथा पीसी एंड पीएनडीटी समन्वयक उपस्थित रहे।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खादगढ़ा बस टर्मिनल बंदोबस्ती विवाद पर रांची नगर निगम की सफाई: तकनीकी वजहों से लाइव दिखा था रद्द ऑक्शन, नए सिरे से हुई नीलामी पर नहीं मिली कोई आपत्ति

सीसीएल अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन: विजेताओं को मिला कोल इंडिया नेशनल का टिकट, मुख्यालय और विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

चैंबर चुनाव: अपर बाजार में टीम तुलसी पटेल का सघन जनसंपर्क, व्यापारियों से सीधा संवाद कर मांगा समर्थन

राँची में विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा: डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने दिए निर्देश, समयसीमा के भीतर पूरी हो दावा-आपत्ति और सत्यापन प्रक्रिया

राँची में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर बोले राज्यपाल संतोष गंगवार: सशक्त युवा ही विकसित भारत की आधारशिला, श्रीकृष्ण का जीवन कर्म और साहस की प्रेरणा

स्कूल-कॉलेजों के पास सादे लिबास में तैनात होगी पुलिस, महिलाओं की सुरक्षा और नशे के खिलाफ सख्त निर्देश