सोशल मीडिया के अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों राजनीतिक तंज और चुटकियों का अनोखा दौर देखने को मिल रहा है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के चर्चित ट्रेंड के बाद अब नेटिजन्स के बीच ‘कुत्ता जनता पार्टी’ तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट यूजर्स व्यंग्यात्मक पोस्ट्स, मीम्स और नारों के जरिए जनता के अधिकारों, प्रशासनिक जवाबदेही और राजनीतिक व्यवस्था पर तीखे सवाल खड़े कर रहे हैं।
यूजर्स का कहना है कि अब सिर्फ विरोध दर्ज कराने या बेअसर तरीके से आवाज उठाने का समय बीत चुका है, बल्कि जनता को एकजुट होकर अपने अधिकारों को मजबूती से हासिल करना होगा। अलग-अलग सोशल मीडिया हैंडल्स पर इस तरह के व्यंग्यात्मक ट्रेंड्स न केवल लोगों का ध्यान खींच रहे हैं, बल्कि व्यवस्था और जनहित से जुड़े मुद्दों पर एक व्यापक डिजिटल बहस को भी जन्म दे रहे हैं।











