रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

झारखंड में पारदर्शी भर्ती के लिए दिशोम गुरु के पैतृक गांव नेमरा से शुरू होगी 24 जिलों की ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और भ्रष्टाचार मुक्ति की मांग को लेकर युवाओं का आंदोलन अब एक बड़े जनअभियान का रूप लेने जा रहा है। छात्र आंदोलन के प्रमुख नेता देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में ‘JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान’ के दूसरे चरण की शुरुआत 24 अगस्त को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित लुकैया टांड़ से होगी, जो दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पैतृक गांव है। यात्रा का शुभारंभ झारखंडी परंपरा और सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के अनुसार वरिष्ठ पाहन की उपस्थिति में, मांदर की थाप, राष्ट्रगान और सखुआ के पौधे का रोपण कर किया जाएगा।

रामगढ़ से आरंभ होकर यह सुधार यात्रा हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लातेहार, पलामू, गढ़वा होते हुए अंत में राजधानी रांची पहुंचेगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्यभर के अभ्यर्थियों और आम जनता को भर्ती व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही के प्रति जागरूक करना और उनका समर्थन जुटाना है।

सड़क पर संघर्ष के साथ-साथ अभ्यर्थियों की कानूनी लड़ाई को मजबूती देने के लिए इस यात्रा में अधिवक्ताओं की एक विशेष लीगल टीम भी साथ चलेगी। जो अभ्यर्थी भर्ती संबंधी न्यायिक मामलों में इंटरवेनर के तौर पर जुड़ना चाहते हैं, उन्हें वकालतनामा और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में यह टीम सीधे सहयोग प्रदान करेगी ताकि प्रभावित युवा न्यायालय में भी मजबूती से अपना पक्ष रख सकें।

आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी यात्रा पूर्णतः संवैधानिक, लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण होगी, जिसका मकसद युवाओं के अधिकारों और भर्ती सुधार की मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से दर्ज कराना है। राज्य के युवाओं के बीच इस यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है और इसे झारखंड के छात्र आंदोलन के इतिहास में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

केंद्र सरकार के MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ कांके में कांग्रेस का शंखनाद: विधायक सुरेश बैठा की मौजूदगी में विरोध का ऐलान

वाईबीएन विश्वविद्यालय में गूंजी श्रावण की सांस्कृतिक विरासत: दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का भव्य आगाज, सावन के सुर और लोक कलाओं पर मंथन

रांची में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: बरियातू के डायग्नोस्टिक सेंटर में नियमों की अनदेखी पर अल्ट्रासाउंड मशीन सील

झारखंड पुलिस में ASI से लेकर DSP तक के प्रमोशन पर लगा ब्रेक, सालों से नक्सल प्रभावित जिलों में तैनात कर्मियों में गहराया आक्रोश

झारखंड एकेडमिक काउंसिल में उपाध्यक्ष और 13 सदस्यों के पद खाली, प्रशासनिक कामकाज ठप होने के कगार पर

बरवाअड्डा थाना में झड़प मामला: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत 10 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR दर्ज

Leave a Comment