लोहरदगा। विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह श्रीराम समिति के मुख्य संरक्षक श्री रमेश उरांव का आकस्मिक निधन हो गया। उन्होंने 18 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे कोलकाता स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से लोहरदगा समेत विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर है।
बताया गया कि इलाज के दौरान उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर बुधवार शाम उनके पैतृक गांव अर्रू, प्रखंड सेन्हा, जिला लोहरदगा लाया जाएगा।परिजनों के अनुसार, स्वर्गीय रमेश उरांव का अंतिम संस्कार 20 अगस्त 2026, गुरुवार को सुबह 10 बजे उनके पैतृक आवास ग्राम अर्रू में किया जाएगा।
अंतिम संस्कार में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है।रमेश उरांव के निधन से उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में गहरा शोक है। लोगों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।