रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा के विवाह उपरांत रांची के एक होटल में आयोजित रिसेप्शन समारोह में शामिल हुए.
मुख्यमंत्री ने नवविवाहित सांसद विजय हांसदा और उनकी पत्नी सुप्रिया मुर्मू को विवाह की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने नवदंपती के सुखद, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन ने सांसद विजय हांसदा के परिजनों एवं सगे-संबंधियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं. रिसेप्शन समारोह में उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी नवदंपती को शुभाशीष दिया.