रांची स्थित YBN यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी संकाय (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग) द्वारा ‘इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में मेकॉन लिमिटेड, रांची के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) श्री पी.के. डैश उपस्थित रहे। उन्होंने अपने तकनीकी व्याख्यान में भविष्य को नया आकार देने वाली उभरती प्रौद्योगिकियों और आधुनिक औद्योगिक रणनीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों को औद्योगिक प्रबंधन, संगठनात्मक कार्यप्रणाली, उत्पादन व संचालन प्रबंधन, औद्योगिक नियोजन, नेतृत्व कौशल तथा इंडस्ट्री के नए ट्रेंड्स से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना रहा।
कार्यक्रम में इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभागों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर वाईबीएन यूनिवर्सिटी के चेयरमैन श्री रामजी यादव, चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अंकिता यादव, कुलपति प्रो. सत्यदेव पोद्दार, कुलसचिव डॉ. दीप्ति भार्गव सहित विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों को उद्योग जगत की व्यावहारिक आवश्यकताओं के अनुरूप खुद को तैयार करने के लिए प्रेरित किया। सेमिनार के अंत में ईसीई विभागाध्यक्ष इंजीनियर कुमारी विनीता ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।








