पंजाबी हिंदू बिरादरी एवं स्कूल प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी बैठक में बिरादरी के मौजूदा संसाधनों को सुदृढ़ करने और व्यवस्था को संगठित रखने के उद्देश्य से कई अहम फैसले लिए गए। पंजाबी भवन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता बिरादरी के अध्यक्ष राजेश मेहरा ने की। बैठक के दौरान पिछली कार्यवाही की समीक्षा कर उसे सर्वसम्मति से पारित किया गया, साथ ही लाल लाजपत राय बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पुंदाग और लाल लाजपत राय मिडिल स्कूल, कडरू में चल रहे विकास कार्यों पर भी चर्चा कर ध्वनिमत से प्रस्ताव पास किया गया।
संस्था की लगातार बढ़ती सदस्य संख्या और उपलब्ध आधारभूत ढांचे की समीक्षा करते हुए कार्यकारिणी ने तय किया कि वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से नए सदस्यों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि भविष्य में सदस्यता प्रक्रिया दोबारा शुरू करने का निर्णय विधिवत प्रस्ताव पारित कर सभी सदस्यों के साथ साझा किया जाएगा। बिरादरी के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी रोहित दत्त के अनुसार बैठक में कुणाल अजमानी, धीरज तनेजा, रवि पराशर, सुधीर उगल, राजेश खन्ना, रणदीप आनंद, राकेश गिरधर, राहुल माकन, देवेश अजमानी, अजय धमेजा, अमिताभ कटवाल, अशोक माकन, दीपक खोसला, प्रवीण जंगी, सौरभ खन्ना, प्रवीण मग्गो, तरुण झुल्का, विकास चावला, जितेंद्र मुंजाल, करणवीर भाटिया, सुमीत कक्कड़, शिव कुमार स्याल ‘काकाजी’ और संजय जौहर सहित कार्यकारिणी के कई सदस्य उपस्थित थे।











