धनबाद में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से किसान चौक जीटी रोड के समीप ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे बड़ी संख्या में वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। पूरे जांच अभियान में ट्रैफिक इंस्पेक्टर जय प्रकाश कुमार स्वयं मौजूद रहे और जांच प्रक्रिया की निगरानी करते नजर आए।
वाहन जांच के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का ऑनर बुक, इंश्योरेंस, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, वाहनों में किए गए अवैध मॉडिफिकेशन और काला फिल्म की गहनता से जांच की गई। नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की गई।इस दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर जय प्रकाश कुमार ने कहा कि शहर में प्रतिदिन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण रखना है। साथ ही वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन हर हाल में करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
