रामगढ़: मांडू (कुजू) थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कांड संख्या 34/25 दिनांक 03 फरवरी 2025, धारा 96 बीएनएस से जुड़े मामले में फरार चल रहे प्राथमिक अभियुक्त बिरसा मुंडा उर्फ बिगला मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बिरसा मुंडा उर्फ बिगला मुंडा, पिता लंबू मुंडा उर्फ बृजलाल मुंडा उर्फ दिगेश्वर मुंडा, निवासी ग्राम बोंगावार ,अम्बाटांड़, पोस्ट भरेचनगर, थाना मांडू (कुजू), जिला रामगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार उक्त अभियुक्त लंबे समय से मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को सुरक्षार्थ माननीय न्यायालय रामगढ़ में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया।बताया जा रहा है कि यह मामला गंभीर आपराधिक घटना से जुड़ा हुआ है, जिसके बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
