अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय का तीसरा कैंपस राँची में शुरू होगा, पूर्वी भारत में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय ने राँची में अपने तीसरे कैंपस की शुरुआत की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य झारखण्ड और देश के पूर्वी हिस्से में गुणवत्तापूर्ण, समाज से जुड़ी और क्षेत्रीय ज़रूरतों के अनुरूप उच्च शिक्षा को मज़बूती देना है।
अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन की इस पहल के तहत विश्वविद्यालय का नया कैंपस शिक्षा, विकास अध्ययन, सार्वजनिक स्वास्थ्य और प्रशासन के क्षेत्रों में अकादमिक और ज़मीनी अनुभव को जोड़ने पर केंद्रित होगा। राँची ज़िले के इटकी क्षेत्र में 150 एकड़ में विकसित हो रहे इस कैंपस में आधुनिक कक्षाएँ, प्रयोगशालाएँ, खेल सुविधाएँ, छात्रावास और फैकल्टी आवास उपलब्ध कराए जाएँगे, साथ ही भविष्य में अस्पताल और मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की भी योजना है।
विश्वविद्यालय के नामित कुलपति ज़ुल्फ़िकार हैदर के अनुसार, राँची कैंपस झारखण्ड की सामाजिक और विकासात्मक आवश्यकताओं, आदिवासी और अन्य समुदायों की ज्ञान परंपराओं तथा क्षेत्रीय संदर्भों से गहराई से जुड़कर काम करेगा। कैंपस में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और सतत शिक्षा कार्यक्रम संचालित किए जाएँगे, जिनमें शिक्षा, विकास अध्ययन, अर्थशास्त्र, सार्वजनिक स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन और सस्टेनेबिलिटी जैसे विषय शामिल होंगे।
इसी शैक्षणिक सत्र में एमए एप्लाइड इकोनॉमिक्स और एमए डेवलपमेंट की शुरुआत के साथ लोकल डेवलपमेंट, प्रारंभिक बाल शिक्षा और शैक्षणिक मूल्यांकन में पोस्ट-ग्रेजुएट डिप्लोमा तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े अल्पकालिक सर्टिफिकेट कार्यक्रम भी शुरू किए जाएँगे। विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार, राँची कैंपस क्षेत्र में ज्ञान सृजन, कौशल विकास और सामाजिक हितों से जुड़े शोध को बढ़ावा देकर झारखण्ड और पूर्वी भारत के मानव विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
झारखंड में अवैध बालू के काले खेल पर नकेल: राज्य सरकार की बड़ी बैठक और आधुनिक तकनीक से घेराबंदी
झारखंड की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बाबूलाल मरांडी का तीखा प्रहार और अपराधी के दुस्साहस से खौफजदा हेमंत सरकार का रिपोर्ट कार्ड
पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों पर झारखंड बीजेपी में भारी उत्साह: अमर बाउरी बोले- 77 साल बाद मुखर्जी की धरती पर फहराया भगवा झंडा
16 साल पुराने सड़क जाम मामले में कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को 1 वर्ष की सजा, तुरंत मिली जमानत
भाजपा SIR की आड़ में गरीब, आदिवासी और पिछड़ों के हक़ छीन रही है: विनोद पांडेय
वैश्विक कूटनीति के मंच पर भारत की बढ़ती धमक: आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में गूंजा ‘नेशन फर्स्ट’ का मंत्र
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी