सदर अस्पताल में दिव्यांग महिला का हुआ सफल ऑपरेशन
धनबाद: सदर अस्पताल में शुक्रवार को एक दिव्यांग महिला का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। महिला के पति भी दिव्यांग है।इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि सदर अस्पताल में आज झरिया क्षेत्र के लोदना नंबर 4 की रहने वाली 30 वर्षीय गीता देवी जो जन्म से ही बोलने में असमर्थ हैं। उनके पति भी पोलियो से ग्रसित हैं और स्थानीय स्तर पर चिना बादाम बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गीता देवी के चार छोटे बच्चे हैं।प्रसव के बाद गीता देवी को बच्चेदानी बाहर आने (यूटेराइन प्रोलैप्स) की गंभीर समस्या हो गई थी, साथ ही उन्हें पेशाब करने में भी काफी कठिनाई हो रही थी। अत्यंत कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण परिवार इलाज कराने में असमर्थ था। आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद आसपास कोई ऐसा अस्पताल उपलब्ध नहीं था जहाँ उचित उपचार मिल सके।
परिवार की आर्थिक व सामाजिक स्थिति को देखते हुए सहिया के माध्यम से गीता देवी को सदर अस्पताल लाया गया। यहाँ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव द्वारा जांच के बाद ऑपरेशन का निर्णय लिया गया।
दिनांक 16 जनवरी 2026 को डॉ. संजीव के नेतृत्व में गीता देवी का सफल वेजाइनल हिस्टेरेक्टॉमी ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति सामान्य और स्थिर है। इस सर्जरी में निश्चेतक डॉ. आनंद, ओटी सहायक मधुसूदन मरांडी तथा अनिता सिस्टर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
परिजनों ने बताया कि यदि यह ऑपरेशन बाहर किसी निजी अस्पताल में कराया जाता तो लगभग 50 से 60 हजार रुपये का खर्च आता, जो उनके लिए संभव नहीं था।
गीता देवी के पति और परिवार ने जिला प्रशासन के साथ सदर अस्पताल एवं पूरी चिकित्सकीय टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल ने उनकी उम्मीदों को नई ज़िंदगी दी है।
आसनसोल रेल मंडल में स्वच्छता का महायज्ञ: भारतीय रेल के १७३वें जन्मदिवस पर यात्रियों को मिल रहा है स्वच्छ और हरित सफर का उपहार
धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय के बंद ताले खुलने की जगी उम्मीद, अभियान समिति ने तेज की अपनी सक्रियता
धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग को पुनः प्रारंभ करने हेतु विधायक राज सिन्हा का अटूट सत्याग्रह, प्रशासनिक आश्वासन के उपरांत अनशन स्थगित
लोयाबाद के बसदेवपुर कोलियरी में विशाल निःशुल्क चिकित्सा महाशिविर का भव्य आयोजन
झारखंड में अवैध बालू के काले खेल पर नकेल: राज्य सरकार की बड़ी बैठक और आधुनिक तकनीक से घेराबंदी
बाघमारा कोयलांचल में अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन का प्रचंड प्रहार: जमुनिया नदी और माइनिंग क्षेत्रों में दर्जनों सुरंगें ध्वस्त, माफियाओं में मचा हड़कंप
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी