उपायुक्त के आदेश पर महागामा में आंगनबाड़ी केंद्रों की सख्त जांच, लापरवाही पर कार्रवाई के संकेत
महागामा। बासु कुमार
उपायुक्त के सख्त आदेश के बाद महागामा प्रखंड में आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली की गहन जांच शुरू हो गई है। इसी क्रम में दिग्घी पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या–4 एवं 5 का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रितेश जायसवाल एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा (वीडीओ) द्वारा संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार की गुणवत्ता, साफ-सफाई, रसोई व्यवस्था और शैक्षणिक गतिविधियों की बारीकी से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बच्चों से पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछकर उनके बौद्धिक स्तर का आकलन किया, वहीं पोषण आहार की गुणवत्ता को लेकर भी गंभीरता से जांच की गई।
निरीक्षण के समय अधिकारियों ने आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि बच्चों के पोषण और शिक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, जिसका सीधा संबंध बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास से जुड़ा हुआ है।जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रितेश जायसवाल ने कहा कि विभागीय दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन अनिवार्य है। किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह निरीक्षण महज औपचारिकता नहीं, बल्कि निरंतर निगरानी अभियान का हिस्सा है प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा ने कहा कि आगे भी प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभुक बच्चों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंच सके।निरीक्षण के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों में हड़कंप का माहौल देखा गया, वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई को बच्चों के भविष्य के लिए आवश्यक और सराहनीय कदम बताया।
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क
केचुआ चौक पर महागामा पुलिस का महाअभियान: नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में मची खलबली
मेहरमा के विकास पथ पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की नई सौगात: दो करोड़ से अधिक की लागत से बदलेंगे गाँव के रास्ते
लोकतंत्र के सजग प्रहरी: महागामा में कांग्रेस का भव्य प्रशिक्षण शिविर और मतदाता अधिकारों की रक्षा का संकल्प
महागामा के विकास पथ पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बड़ी पहल: सड़क, सौर ऊर्जा और जैविक खेती से संवरेगा ग्रामीण जीवन
जन स्वास्थ्य के शत्रुओं पर प्रशासन का प्रचंड प्रहार और अवैध उपचार केंद्रों में मची भारी खलबली
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी