जेपीएससी में ओमप्रकाश तिवारी की सफलता, सप्पू महतो ने किया सम्मानित
मनईटांड़ पतराकुल्ही के निवासी ओमप्रकाश तिवारी ने जेपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर समाजसेवी एवं वार्ड 29 के भावी पार्षद प्रत्याशी सप्पू महतो उनके निजी आवास पहुंचे और अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान सप्पू महतो ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
सप्पू महतो ने कहा कि ओमप्रकाश बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और समर्पित रहे हैं। आर्थिक स्थिति साधारण होने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और सीमित संसाधनों में भी लगातार मेहनत करते हुए यह सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश की यह उपलब्धि आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह सिद्ध करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति व निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ वे शिक्षक के रूप में भी कार्यरत रहे और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास करते रहे। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार को दिया, विशेषकर अपनी बहनों को, जिन्होंने हमेशा अभिभावक की तरह मार्गदर्शन, सहयोग और प्रेरणा दी।
सम्मान के इस अवसर पर दिनेश महतो, राहुल कुशवाहा सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।
आसनसोल रेल मंडल में स्वच्छता का महायज्ञ: भारतीय रेल के १७३वें जन्मदिवस पर यात्रियों को मिल रहा है स्वच्छ और हरित सफर का उपहार
धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय के बंद ताले खुलने की जगी उम्मीद, अभियान समिति ने तेज की अपनी सक्रियता
धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग को पुनः प्रारंभ करने हेतु विधायक राज सिन्हा का अटूट सत्याग्रह, प्रशासनिक आश्वासन के उपरांत अनशन स्थगित
लोयाबाद के बसदेवपुर कोलियरी में विशाल निःशुल्क चिकित्सा महाशिविर का भव्य आयोजन
बाघमारा कोयलांचल में अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन का प्रचंड प्रहार: जमुनिया नदी और माइनिंग क्षेत्रों में दर्जनों सुरंगें ध्वस्त, माफियाओं में मचा हड़कंप
कर्तव्यपरायणता की प्रतिमूर्ति स्व० चंदा देवी के असामयिक निधन से समाहरणालय परिवार में शोक की लहर, उपायुक्त ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी