रांची में कार से कुचलकर हत्या का नया ट्रेंड शुरू हो चुका है- संजय सेठ
रांची। 31 दिसंबर की रात 12:00 बजे अपने जन्मदिन पर केक खरीदने गए आदिवासी युवक विवेक तिर्की की हत्या कार से कुचलकर कर दी गई थी। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने धुर्वा में विवेक तिर्की के पिता फूलचंद तिर्की और उनके परिवारजनों से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी ली।
विवेक तिर्की की हत्या से पूरा परिवार सदमे में है और बुरी तरह से टूट चुका है। श्री सेठ ने कहा कि विवेक अपने परिवार का इकलौता कमाऊ बेटा था, जिससे उसका घर चलता था। उसकी हत्या के बाद से उसके परिवार की स्थिति बहुत खराब है।
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि पेट्रोल पंप पर कार से कुचलकर विवेक की हत्या की गई है। दुर्भाग्य है कि घटना के इतने दिन बीतने के बाद भी हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
श्री सेठ ने मौके पर से ही पुलिस अधिकारियों से बात की और अविलंब हत्यारों की गिरफ्तारी करने को कहा। उसके साथ ही परिवार की स्थिति को देखते हुए उन्हें आर्थिक मदद करने का निर्देश भी रक्षा राज्य मंत्री ने दिया है। श्री सेठ ने कहा कि रांची में कार से कुचल कर हत्या करने का एक नया ट्रेंड शुरू हो चुका है और यह सब सिर्फ नशाखोरी के कारण हो रहा है। मैं शुरू से ही नशाखोरी को लेकर प्रशासन को आगाह करता रहा परंतु दुर्भाग्यपूर्ण है कि नशाखोरों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही और बेकसूर युवक अपनी जान गवा रहे हैं।
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी
क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ अभाविप का शंखनाद: रांची विश्वविद्यालय में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और तालाबंदी की चेतावनी
झारखंड में पिपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक का नया शंखनाद: बिहारी भगत बने प्रदेश अध्यक्ष, संगठन विस्तार की बनी व्यापक रणनीति
मातृ दिवस पर ममता और मानवता का अनूठा संगम: थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तवीरों ने बहाया पसीना, नौ योद्धा माताओं का हुआ भव्य सम्मान
कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रांगण में नवोदित सितारों का भव्य अभिनंदन और सांस्कृतिक उत्सव की अनूठी छटा
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क