राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर रन फॉर स्वदेसी कार्यक्रम आयोजित
स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती के मौके पर सोमवार को कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ पॉलिटेक्निक में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया. मौके पर रन फॉर स्वदेशी कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाग लेकर युवाओं को संगठित होकर देश प्रेम की भावना से अवगत कराया.
इसके पूर्व प्राचार्य डॉ एन के यादव की अगुआई में स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. प्राचार्य श्री यादव ने कहा की देश के पहले हिन्दू सन्यासी के रूप में विख्यायत स्वामी जी हम सबों के प्रेरणा स्रोत हैँ. सभी युवाओं को उनकी जीवनी से सीख लेनी चाहिए. बता दें की संस्थान के छात्रों ने इस पावन मौके पर रांची सदर अस्पताल में रक्तदान भी किया है. रन फॉर स्वदेसी कार्यक्रम के दौरान चीफ एडमिन्सटरेटर संतोष महतो, डॉ बी एस सिंह, डॉ रणवीर कुमार, प्रो. अंकित सिंह, प्रो. आशीष रंजन, प्रो. जयदेव कुम्भकार, प्रो. हेमंत कुमार प्रियदर्शी, प्रो. कुमार सेकेत आदि शिक्षक मुख्य रूप से उपस्थित थे.
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी
क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ अभाविप का शंखनाद: रांची विश्वविद्यालय में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और तालाबंदी की चेतावनी
झारखंड में पिपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक का नया शंखनाद: बिहारी भगत बने प्रदेश अध्यक्ष, संगठन विस्तार की बनी व्यापक रणनीति
मातृ दिवस पर ममता और मानवता का अनूठा संगम: थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तवीरों ने बहाया पसीना, नौ योद्धा माताओं का हुआ भव्य सम्मान
कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रांगण में नवोदित सितारों का भव्य अभिनंदन और सांस्कृतिक उत्सव की अनूठी छटा
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क