कांके में 12 वर्षीय बच्ची के अपहरण की अफवाह का खुलासा, CCTV जांच में नहीं मिला कोई सबूत
रांची: कांके थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची के अपहरण की कथित घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गहन जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि बच्ची के अपहरण की कोई घटना नहीं हुई थी।
मामला कांके थाना कांड संख्या 08/2026, दिनांक 12 जनवरी 2026 से जुड़ा है। ग्राम प्रेम नगर निवासी पुनम बाखला ने अपनी 12 वर्षीय बेटी निधी बाखला के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दो बाइक सवार युवकों द्वारा स्प्रे मारकर अपहरण के प्रयास और चारपहिया वाहन से ले जाने का आरोप लगाया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-01) के नेतृत्व में गठित टीम ने प्रेम नगर से लेकर नगड़ी (कांके रिसॉर्ट) तक लगभग तीन किलोमीटर के दायरे में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की।
सीसीटीवी फुटेज से यह सामने आया कि बच्ची प्रेम नगर से पैदल कांके थाना चौक होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांके तक गई थी। इसके बाद वह ऑटो संख्या JH01CQ-8861 से वापस घर लौट रही थी, जहां बाजार टांड़ के पास उसके पिता ने उसे देख लिया।
जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि बच्ची उसी दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांके से रेबीज का चौथा डोज लेकर अपनी मां और छोटे भाई के साथ घर लौट रही थी। चिकित्सकों के अनुसार, रेबीज के टीके के प्रभाव से कुछ समय के लिए मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है, जिसके कारण बच्ची भटक गई थी।
ऑटो चालक से पूछताछ में भी सामने आया कि बच्ची स्वास्थ्य केंद्र के पास हल्की बेसुध अवस्था में रो रही थी और उसने पैसे न होने की बात कहते हुए प्रेम नगर स्थित घर तक छोड़ने का अनुरोध किया था।
पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, ऑटो चालक और अन्य लोगों से पूछताछ के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि निधी बाखला के अपहरण की कोई घटना नहीं हुई थी और यह मामला पूरी तरह अफवाह साबित हुआ है।
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी
क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ अभाविप का शंखनाद: रांची विश्वविद्यालय में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और तालाबंदी की चेतावनी
झारखंड में पिपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक का नया शंखनाद: बिहारी भगत बने प्रदेश अध्यक्ष, संगठन विस्तार की बनी व्यापक रणनीति
मातृ दिवस पर ममता और मानवता का अनूठा संगम: थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तवीरों ने बहाया पसीना, नौ योद्धा माताओं का हुआ भव्य सम्मान
कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रांगण में नवोदित सितारों का भव्य अभिनंदन और सांस्कृतिक उत्सव की अनूठी छटा
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क