रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

रिम्स में BSL-III माइक्रोबायोलॉजी लैब की शुरुआत, OPD-IPD भवन विस्तार का शिलान्यास

रांची: झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने की दिशा में रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में अत्याधुनिक बीएसएल-3 (BSL-III) माइक्रोबायोलॉजी लैब की शुरुआत की गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और कांके के विधायक सुरेश बैठा ने इस लैब को जनता को समर्पित किया तथा ओपीडी और आईपीडी (OPD/IPD) भवन के नवीनीकरण एवं विस्तार कार्य का शिलान्यास भी किया।

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत लगभग 2.30 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस प्रयोगशाला के लिए राशि केंद्रीय क्षय प्रभाग (सीटीडी) ने उपलब्ध कराई है। इस लैब में टीबी बैक्टीरिया की कल्चर जांच और दवा संवेदनशीलता परीक्षण जैसी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट टीबी और ड्रग रेजिस्टेंट टीबी के मरीजों के सटीक उपचार में मदद मिलेगी। इससे गंभीर बीमारियों की जांच के लिए मरीजों को दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और समय व खर्च दोनों की बचत होगी।

सुरक्षा के लिहाज से इस प्रयोगशाला में नेगेटिव एयर प्रेशर सिस्टम, यूनिडायरेक्शनल एयर फ्लो, हेपा फिल्ट्रेशन सिस्टम और उन्नत माइक्रोबायोलॉजिकल जांच जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि संक्रामक सूक्ष्मजीवों से जुड़े परीक्षण सुरक्षित वातावरण में हो सकें और स्वास्थ्यकर्मियों की जैव-सुरक्षा सुनिश्चित रहे। वहीं, लगभग 60 वर्ष पुराने रिम्स के ओपीडी और आईपीडी भवन के आधुनिकीकरण व विस्तार का काम राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के मानकों के अनुसार अगले दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे मरीजों के आवागमन और उपचार की व्यवस्था और बेहतर होगी।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि वे स्वयं एक चिकित्सक हैं और गरीब मरीजों की परेशानियों को करीब से समझते हैं। उनका प्रयास है कि झारखंड के लोगों को आधुनिक जांच और बेहतर इलाज अपने ही राज्य में मिले तथा रिम्स को नई तकनीक, डिजिटल हेल्थ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और भविष्य में रोबोटिक्स जैसी सुविधाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी रिम्स का दौरा करेंगे और कई परियोजनाओं का उद्घाटन होगा।

विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि रिम्स राज्यवासियों का गर्व है और एक चिकित्सक होने के नाते स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में संस्थान में नई तकनीक और जांच सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। रिम्स के निदेशक डॉ. दीपेंद्र सिन्हा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री की कार्यशैली व्यावहारिक और परिणामोन्मुखी है तथा वे रिम्स को भविष्य की तकनीकों से लैस करने की दिशा में मार्गदर्शन कर रहे हैं। वहीं, अधीक्षक डॉ. हरेंद्र बिरुवा ने नई लैब और बुनियादी ढांचे के विकास को मरीजों के हित में अहम बताया। कार्यक्रम में राजीव कुमार मिश्रा, शैलेश त्रिपाठी, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. प्रदीप भट्टाचार्य समेत विभिन्न विभागों के चिकित्सक, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आधुनिक तकनीक से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा: रांची में 21वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट का भव्य आगाज

सड़क सुरक्षा का अनोखा संदेश: झारखंड में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर खुला विशालकाय हेलमेट के आकार वाला ‘हेलमग’ कैफे

चिकित्सा का कमाल: पारस एचईसी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने साढ़े तीन घंटे की जटिल सर्जरी कर जोड़ा ड्राइवर का कटा हुआ अंगूठा

पारदर्शिता की ओर सीसीएल का बड़ा कदम: सतर्कता अभियान के समापन पर ‘प्रमाण पोर्टल’ और नए लोगो आउटरो की हुई लॉन्चिंग

संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, हमारी सभ्यता और विरासत का प्रतिबिंब है: डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा

संविधान दिवस पर YBN यूनिवर्सिटी की अनूठी पहल: गोद लिए गांव लाली के बच्चों को सिखाया संवैधानिक और कानूनी अधिकारों का पाठ