जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : ममता देवी
दुलमी प्रखंड मुख्यालय परिसर में सामाजिक कल्याण की भावना के तहत कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक ममता देवी उपस्थित व विशिष्ट अतिथि के रूप में बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश एवं अंचल अधिकारी किशोरी यादव शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके उपरांत ठंड से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से सैकड़ों दिव्यांगजनों एवं बिरहोर परिवारों के बीच कंबलों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ममता देवी ने कहा कि शीतलहर में गरीब, दिव्यांग एवं बिरहोर परिवारों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण एक आवश्यक एवं मानवीय पहल है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का कंबल वितरण जरूरतमंदों को न केवल ठंड से राहत देता है, बल्कि उन्हें सुरक्षा और सम्मान का भी एहसास कराता है।
कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न और सम्मानित हिस्सा हैं। उनके जीवन को सहज, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा निरंतर योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सीधी सहायता पहुंचाई जा रही है।
विधायक ने यह भी कहा कि दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में भी कंबल वितरण सहित इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जाएगी।
व दस लोगो के बीच सर्जन पेंशन का स्वीकृति प्रमाणपत्र वितरण किया गया
मौके पर नाजीर प्रेम मुंडा,कैलाश कुमार,टिकू कुमार,छोटन कुमार, शिव कुमार,विनोद कुमार, करमू कुमार, मुकेश कुमार शिट सौकडो लोग उपस्थित थे।
रामगढ़ में अवैध शराब फैक्ट्री का महाभंडाफोड़: 250 पेटी विदेशी शराब और 1800 लीटर स्पिरिट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
पतरातु विद्युत संयंत्र परिसर में तांबा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन शातिर चोरों को धर दबोचा
रामगढ़ के गोला में पशुधन वितरण से समृद्धि की नई बयार: विधायक ममता देवी ने ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु बांटीं बकरियां और बत्तखें
रामगढ़ के जिला खनन कार्यालय में उपायुक्त ऋतुराज का औचक निरीक्षण: राजस्व वृद्धि और अवैध उत्खनन पर लगाम हेतु दिए सख्त निर्देश
भीषण सड़क दुर्घटना में खंडित हुए युवक के सपने और कुजू मार्ग पर मची अफरा-तफरी
राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित मौत का तांडव और आक्रोश की अग्नि में जलती न्याय की गुहार
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी