नए साल पर पावरस्टार का बड़ा सरप्राइज, पवन कल्याण ने 2026 की पहली फिल्म का किया ऐलान
नए साल की शुरुआत पावरस्टार पवन कल्याण के फैंस के लिए जबरदस्त खुशखबरी लेकर आई है। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि पवन कल्याण अब फिल्मों से दूरी बना सकते हैं, लेकिन 2026 के पहले ही दिन उन्होंने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
इस नए प्रोजेक्ट की जानकारी फिल्म निर्माता राम तल्लूरी ने 1 जनवरी 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए साझा की। उन्होंने बताया कि यह फिल्म मशहूर निर्देशक सुरेंद्र रेड्डी के निर्देशन में बनेगी, जबकि इसकी कहानी वक्कंथम वामसी ने लिखी है। फिल्म का निर्माण जैथरा रामा मूवीज के बैनर तले किया जाएगा।
राम तल्लूरी ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह उनके लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा है। उन्होंने कहा कि पावरस्टार पवन कल्याण के आशीर्वाद से इस ड्रीम प्रोजेक्ट की शुरुआत हो रही है। साथ ही, सुरेंद्र रेड्डी और वक्कंथम वामसी के साथ काम करने को उन्होंने अपने करियर का गौरवपूर्ण क्षण बताया और संकेत दिया कि फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाएगी।
फिल्म के लेखक वक्कंथम वामसी ने भी इस मौके पर खुशी जताते हुए कहा कि यह नया साल उनके जीवन का सबसे खास साल बन गया है। पवन कल्याण के साथ इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है।
गौरतलब है कि साल 2025 में पवन कल्याण की दो फिल्में रिलीज हुई थीं। जहां ‘हरि हर वीर मल्लु’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई, वहीं ‘दे कॉल हिम ओजी’ को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। अब नई फिल्म के ऐलान से एक बार फिर पवन कल्याण के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
‘इंटिमेसी कोई गलत बात नहीं’ – गीता कपूर ने निजी ज़िंदगी को लेकर तोड़ी चुप्पी
करण जौहर फैमिली ड्रामा मूवी के साथ करेंगे वापसी
शोक संतप्त परिवार के बीच पहुंचे विधायक कुमार उज्ज्वल: रेल हादसे में जान गंवाने वाले सुखदेव गंझू के परिजनों को बंधाया ढांढस
धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह का शूटर ढेर
वेस्ट बोकारो के बंजी गांव से गाय की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
कुख्यात शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, संथाल परगना के अलग-अलग थानों में 14 कांडों में है नामजद