भीषण ठंड और शीतलहरी के चलते रांची के सभी स्कूलों में दो दिन की छुट्टी, 5–6 जनवरी तक कक्षाएं स्थगित
रांची:जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहरी को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के अनुसार जिले को येलो जोन में रखा गया है, जहां अगले आदेश तक भारी ठंड और शीतलहरी की संभावना जताई गई है।
इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत रांची जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों में KG से 12वीं तक की कक्षाओं का पठन-पाठन 5 जनवरी 2026 से 6 जनवरी 2026 तक स्थगित करने का आदेश जारी किया गया है। जिला जनसम्पर्क कार्यालय, रांची द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति संख्या 16/2026 में यह जानकारी दी गई है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय प्रबंधन को निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना होगा। हालांकि, यदि इस अवधि में किसी विद्यालय में परीक्षा निर्धारित है, तो परीक्षा के संचालन का निर्णय विद्यालय प्रबंधन अपने विवेकानुसार ले सकेगा। वहीं 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं का संचालन भी विद्यालय अपने विवेक से कर सकेंगे।
प्रशासन ने यह भी बताया कि सरकारी विद्यालय पहले से ही शीतकालीन अवकाश के कारण 5 जनवरी तक बंद हैं। जबकि 6 जनवरी को सरकारी विद्यालय शिक्षकों के लिए खुले रहेंगे, जहां शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर eVV प्रणाली के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करेंगे और गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि ठंड और शीतलहरी को देखते हुए सतर्कता बरतें और बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी
क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ अभाविप का शंखनाद: रांची विश्वविद्यालय में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और तालाबंदी की चेतावनी
झारखंड में पिपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक का नया शंखनाद: बिहारी भगत बने प्रदेश अध्यक्ष, संगठन विस्तार की बनी व्यापक रणनीति
मातृ दिवस पर ममता और मानवता का अनूठा संगम: थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तवीरों ने बहाया पसीना, नौ योद्धा माताओं का हुआ भव्य सम्मान
कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रांगण में नवोदित सितारों का भव्य अभिनंदन और सांस्कृतिक उत्सव की अनूठी छटा
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क