चोरी की शिकायत करने पहुंचे श्रमिकों व नेताओं से थानेदार का दुर्व्यवहार, थाने में हंगामा
चिरकुंडा (धनबाद): ईसीएल मुगमा क्षेत्र की कुमारधुबी कोलियरी व भाग्यलक्ष्मी इंकलाइन में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर कोलियरी प्रबंधन व श्रमिक जब शिकायत दर्ज कराने चिरकुंडा थाना पहुंचे, तो वहां स्थिति बिगड़ गई।
थाना प्रभारी रामजी राय पर आरोप है कि उन्होंने शिकायत दर्ज करने के बजाय श्रमिकों और नेताओं पर ही उल्टे आरोप लगा दिए और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि थाना प्रभारी ने लाठी मंगवाने तक का आदेश दिया, जिसके चलते धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात 8–10 की संख्या में चोरों ने स्टोर रूम का ताला तोड़कर सामान चोरी करने की कोशिश की और उपस्थित कर्मियों को धमकाया, लेकिन शोर मचाने पर सभी चोर भाग निकले। कोलियरी क्षेत्र में इन दिनों केबल कटिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
कोलियरी प्रबंधक सुशील कुमार दास ने थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब चोरी की सूचना फोन पर दी गई तो थानेदार ने संवेदनहीनता दिखाते हुए कहा—
“तुम लोगों की मिलीभगत से ही चोरी होती है, फोन मत करो।”
इस बयान से श्रमिकों में भारी आक्रोश है। श्रमिक नेता रामजी यादव ने कहा कि जनता सुरक्षा के लिए पुलिस के पास आती है, लेकिन पुलिस ही शिकायतकर्ताओं का अपमान करती है, यह बेहद दुखद है।
थाने में बढ़ते तनाव की खबर मिलते ही निरसा एसडीपीओ रजत माणिक बाखला मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के साथ बैठक कर मामला शांत कराया। एसडीपीओ ने लिखित शिकायत लेकर जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। बाद में प्रबंधन की ओर से लिखित शिकायत भी दे दी गई।
आसनसोल रेल मंडल में स्वच्छता का महायज्ञ: भारतीय रेल के १७३वें जन्मदिवस पर यात्रियों को मिल रहा है स्वच्छ और हरित सफर का उपहार
धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय के बंद ताले खुलने की जगी उम्मीद, अभियान समिति ने तेज की अपनी सक्रियता
धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग को पुनः प्रारंभ करने हेतु विधायक राज सिन्हा का अटूट सत्याग्रह, प्रशासनिक आश्वासन के उपरांत अनशन स्थगित
लोयाबाद के बसदेवपुर कोलियरी में विशाल निःशुल्क चिकित्सा महाशिविर का भव्य आयोजन
बाघमारा कोयलांचल में अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन का प्रचंड प्रहार: जमुनिया नदी और माइनिंग क्षेत्रों में दर्जनों सुरंगें ध्वस्त, माफियाओं में मचा हड़कंप
कर्तव्यपरायणता की प्रतिमूर्ति स्व० चंदा देवी के असामयिक निधन से समाहरणालय परिवार में शोक की लहर, उपायुक्त ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी