एसबीयू में मना राष्ट्रीय युवा दिवस
सरला बिरला विश्वविद्यालय में विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर “रन फॉर स्वदेशी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विवि के संस्थापक स्व. बी. के. बिरला की जयंती पर उनके कृतित्व एवं योगदान का स्मरण किया गया।
अपने संबोधन में विवि के माननीय कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा कहे गए “स्वयं पर विश्वास” वक्तव्य को साझा करते हुए स्वामी जी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों की चर्चा की। माननीय महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने जीवन में गुरु के महत्व को रेखांकित करते हुए श्री रामकृष्ण परमहंस द्वारा स्वामी विवेकानंद को दिए गए मार्गदर्शन का उल्लेख किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक शिकागो भाषण को भी स्मरण किया।
कार्यक्रम में स्वर्गीय बसंत कुमार बिरला को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने समय एवं अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का समापन डॉ. बिस्वरूप सामंता के धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।
औपचारिक सत्र के उपरांत विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी के साथ “रन फॉर स्वदेशी” का आयोजन किया गया।
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी
क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ अभाविप का शंखनाद: रांची विश्वविद्यालय में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और तालाबंदी की चेतावनी
झारखंड में पिपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक का नया शंखनाद: बिहारी भगत बने प्रदेश अध्यक्ष, संगठन विस्तार की बनी व्यापक रणनीति
मातृ दिवस पर ममता और मानवता का अनूठा संगम: थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तवीरों ने बहाया पसीना, नौ योद्धा माताओं का हुआ भव्य सम्मान
कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रांगण में नवोदित सितारों का भव्य अभिनंदन और सांस्कृतिक उत्सव की अनूठी छटा
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क