रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आगाज, लोक और शास्त्रीय कलाओं की बिखरी छटा

रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा और राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गुरुवार को तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस महोत्सव का विधिवत उद्घाटन राज्य सरकार के मंत्रियों श्री दीपक बिरुवा, श्रीमती दीपिका पांडे सिंह और श्री संजय प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। इस भव्य आयोजन का उद्देश्य राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने, जनजातीय कलाओं को प्रोत्साहित करने और सरकार की विकास यात्रा को आम जनता तक पहुंचाना है।

IMG 20261126 WA0023

उद्घाटन समारोह के तुरंत बाद एक मनमोहक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य की पारंपरिक और शास्त्रीय कलाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत रांची के श्री कुश कुमार करुवा के मधुर बांसुरी वादन से हुई, जिसके बाद मुण्डारी, नागपुरी, उरांव और संथाली नृत्यों के समायोजन के माध्यम से झारखंड की जनजातीय संस्कृति की जीवंत झलक पेश की गई। इसके अतिरिक्त सुमेधासेन गुप्ता, शीतल कुमार उरांव और सुश्री प्रमिला कुमारी ने कथक, भरतनाट्यम और ओडिसी की शास्त्रीय नृत्य युगलबंदी से दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं गुरु तपन कुमार पटनायक के नेतृत्व में विश्वप्रसिद्ध सरायकेला छउ नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक संध्या में श्रीमती वर्षा लकड़ा एवं उनके दल ने आधुनिक नागपुरी नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि महिला बैंड ‘द सजनी ग्रुप’ ने आधुनिक नागपुरी गायन और वादन से समां बांध दिया।

महोत्सव स्थल पर सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए लगभग 160 आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, खेल-कूद एवं युवा संस्कृति विभाग, गृह, कारा एवं आपदा विभाग तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग सहित कई प्रमुख विभागों के स्टॉल शामिल हैं, जहां सरकारी योजनाओं के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों की भी प्रदर्शनी लगाई गई है।

इस गरिमामय अवसर पर प्रशासन के कई शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें गृह, कारा एवं आपदा विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार, पर्यटन सचिव श्री मुकेश कुमार, संस्कृति निदेशक श्री आसिफ़ एकराम, खादी बोर्ड निदेशक श्री आलोक कुमार, उद्योग निदेशक श्री विशाल सागर, सूचना प्रौद्योगिकी निदेशक श्रीमती माधवी मिश्रा, पर्यटन निदेशक श्री नमन प्रियेश, जेएसएलपीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अनन्य मित्तल और झारक्राफ्ट की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती गरिमा सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे। आने वाले दो दिनों तक इस महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रदर्शनियों और अन्य रचनात्मक गतिविधियों का दौर जारी रहेगा।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आधुनिक तकनीक से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा: रांची में 21वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट का भव्य आगाज

सड़क सुरक्षा का अनोखा संदेश: झारखंड में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर खुला विशालकाय हेलमेट के आकार वाला ‘हेलमग’ कैफे

चिकित्सा का कमाल: पारस एचईसी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने साढ़े तीन घंटे की जटिल सर्जरी कर जोड़ा ड्राइवर का कटा हुआ अंगूठा

पारदर्शिता की ओर सीसीएल का बड़ा कदम: सतर्कता अभियान के समापन पर ‘प्रमाण पोर्टल’ और नए लोगो आउटरो की हुई लॉन्चिंग

संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, हमारी सभ्यता और विरासत का प्रतिबिंब है: डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा

संविधान दिवस पर YBN यूनिवर्सिटी की अनूठी पहल: गोद लिए गांव लाली के बच्चों को सिखाया संवैधानिक और कानूनी अधिकारों का पाठ