हजारीबाग: जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाटोखुर्द में सोमवार को पुलिस और कुख्यात राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। इस अचानक हुई मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हलचल तेज हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है और स्थिति का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरीय अधिकारी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है ताकि अपराधियों की घेराबंदी की जा सके। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने या गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।















