सीसीएल मुख्यालय स्थित डिस्पेंसरी में नए HIMS सिस्टम का निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्ष नाथ मिश्र ने किया उद्घाटन
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड स्थित दरभंगा हाउस डिस्पेंसरी, रांची में हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) का उद्घाटन निदेशक (मानव संसाधन), सीसीएल श्री हर्ष नाथ मिश्र के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में सीसीएल की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि सीसीएल डिस्पेंसरी में प्रारंभ की गई यह नई सुविधा स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम है।
नए HIMS सिस्टम के स्थापित होने से अब गांधीनगर अस्पताल , सीसीएल की तरह ही दरभंगा हाउस डिस्पेंसरी में सीसीएल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को उच्च गुणवत्तापूर्ण इलाज संभव होगा।इससे कर्मी की स्वास्थ्य संबंधी सूचनाएं(केस हिस्ट्री) डिजिटली रूप से संग्रहीत होगा जिससे भविष्य में भी मरीज़ों का बेहतर उपचार संभव हो सकेगा ।
इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार, डॉ. राजीव कुमार जायसवाल, डॉ. भगत, डॉ. सांवली, महाप्रबंधक अधिकारी स्थापना श्री संजय कुमार ठाकुर तथा महाप्रबंधक (प्रणाली) श्रीमती विभा उरांव की विशेष उपस्थिति तथा अहम योगदान रहा।
इस दौरान डॉक्टर राजीव जायसवाल ने कहा कि यह पहल कर्मियों को सुलभ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
साथ ही डिस्पेंसरी के कर्मचारीगण श्री आमोद प्रसाद, श्रीमती सरिका प्रसाद, श्रीमती कंचन स्नेहलता कुजूर, श्री चम्पा उरांव, श्री रवि प्रधान, श्रीमती संगीता देवी, श्री पंकज कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित सभी कर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस नई सुविधा को स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम बताया।
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी
क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ अभाविप का शंखनाद: रांची विश्वविद्यालय में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और तालाबंदी की चेतावनी
झारखंड में पिपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक का नया शंखनाद: बिहारी भगत बने प्रदेश अध्यक्ष, संगठन विस्तार की बनी व्यापक रणनीति
मातृ दिवस पर ममता और मानवता का अनूठा संगम: थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तवीरों ने बहाया पसीना, नौ योद्धा माताओं का हुआ भव्य सम्मान
कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रांगण में नवोदित सितारों का भव्य अभिनंदन और सांस्कृतिक उत्सव की अनूठी छटा
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क