उप विकास आयुक्त ने की आंगनबाड़ी व विद्यालय निर्माण कार्य के गुणवत्ता की जांच
उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने आज अनुमंडल पदाधिकारी श्री लोकेश बारंगे के साथ गोविंदपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर आंगनबाड़ी केंद्र तथा विद्यालय के निर्माण कार्य की प्रगति व गुणवत्ता की जांच की।
भ्रमण के दौरान उप विकास आयुक्त ने परासी, मुर्गाबानी 1, मुर्गाबानी 4 तथा कुरूची 1 के आंगनबाड़ी केंद्रों के कक्ष, कक्षा, भंडार गृह, रसोईघर का निरीक्षण किया। साथ ही बिरसा सिंचाई कूप योजना के लाभुक आबिद अंसारी व इत्याख़्त अंसारी तथा अबुआ आवास योजना की लाभुक मेहरून निशा के यहां पहुंचकर कार्य प्रगति का निरीक्षण किया। भ्रमण के अंतिम चरण में उप विकास आयुक्त ने गोड़टोपा, गोविंदपुर 2 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया।
उन्होंने परासी आंगनवाड़ी केंद्र में शीघ्र पानी की व्यवस्था करने, मुर्गाबानी 4 आंगनवाड़ी केंद्र में सोकपिट बनाने, कुरूची 1 के आंगनबाड़ी केंद्र में इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। वहीं बिरसा सिंचाई कूप के लाभुकों को पारा पीट बनाने का निर्देश दिया। जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोड़टोपा में इलेक्ट्रिफिकेशन सहित शेष बचे कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के बाद उप विकास आयुक्त ने कहा कि भ्रमण के दौरान सभी स्थानों पर कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की जांच की गई । इस दौरान जो भी त्रुटियां मिली उसे दूर करने और शीघ्र कार्य संपन्न करने का निर्देश संबंधित एजेंसी को दिया है।
आसनसोल रेल मंडल में स्वच्छता का महायज्ञ: भारतीय रेल के १७३वें जन्मदिवस पर यात्रियों को मिल रहा है स्वच्छ और हरित सफर का उपहार
धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय के बंद ताले खुलने की जगी उम्मीद, अभियान समिति ने तेज की अपनी सक्रियता
धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग को पुनः प्रारंभ करने हेतु विधायक राज सिन्हा का अटूट सत्याग्रह, प्रशासनिक आश्वासन के उपरांत अनशन स्थगित
लोयाबाद के बसदेवपुर कोलियरी में विशाल निःशुल्क चिकित्सा महाशिविर का भव्य आयोजन
बाघमारा कोयलांचल में अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन का प्रचंड प्रहार: जमुनिया नदी और माइनिंग क्षेत्रों में दर्जनों सुरंगें ध्वस्त, माफियाओं में मचा हड़कंप
कर्तव्यपरायणता की प्रतिमूर्ति स्व० चंदा देवी के असामयिक निधन से समाहरणालय परिवार में शोक की लहर, उपायुक्त ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी