झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के तहत आने वाली विभिन्न गणेश पूजा समितियों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को आगामी गणेश महोत्सव 2026 के भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए महोत्सव के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी के साथ-साथ श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह चंदेल, विक्रम सिंह सोनू, संदीप मुखर्जी, राहुल सिंह, विक्की वर्मा, टून्ना सिंह, लखन कुमार, विनय सिंह, सागर, शीला उरांव, कविता वर्मा, अर्चना मिर्धा, रेखा साव, नीलू सिंह, मंजुला बेरा, अमन ठाकुर, सूरजभान सिंह, साहिल, रोहन सिंह रिकी, अमित सिंह चंदेल, जीतू अरोड़ा, नरेश मक्कड़ मिशु और गुलशन नंदा सहित अन्य गणमान्य सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
सीएम हेमन्त सोरेन से मिला गणेश पूजा महासमिति का प्रतिनिधिमंडल, गणेश महोत्सव 2026 में शामिल होने का दिया न्योता









