रांची में 2.50 लाख पेंशनधारियों को बड़ी राहत, जनवरी की पेंशन राशि खातों में पहुंची
रांची: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले के पेंशनधारियों को जनवरी माह की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार जिले के कुल 2 लाख 50 हजार 309 लाभुकों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से पेंशन राशि हस्तांतरित की गई है।
जिला प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, प्रत्येक लाभुक को 1,000 रुपये की पेंशन राशि प्रदान की गई है। इस प्रकार जनवरी 2026 माह में कुल 25 करोड़ 03 लाख 09 हजार रुपये का भुगतान विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत किया गया है।
इन योजनाओं में मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना, एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना, स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना तथा ट्रांसजेंडर/तृतीय लिंग के व्यक्तियों हेतु मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना शामिल हैं।
जनवरी माह में योजना-वार लाभुकों की संख्या इस प्रकार है:
- मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना के तहत 340,
- एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना के तहत 426,
- मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 1,81,617,
- मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना के तहत 47,988,
- स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के तहत 19,930,
- जबकि ट्रांसजेंडर/तृतीय लिंग के व्यक्तियों हेतु मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 8 लाभुक शामिल हैं।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभुकों को पेंशन राशि प्राप्त नहीं हुई है, वे अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग अनिवार्य रूप से कराएं। इसके साथ ही सभी लाभुकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने संबंधित प्रखण्ड या अंचल कार्यालय में भौतिक सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि उन्हें योजना का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे।
पेंशन अथवा अन्य जन शिकायतों के लिए रांची जिला प्रशासन का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर अबुआ साथी – 9430328080 जारी किया गया है।
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी
क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ अभाविप का शंखनाद: रांची विश्वविद्यालय में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और तालाबंदी की चेतावनी
झारखंड में पिपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक का नया शंखनाद: बिहारी भगत बने प्रदेश अध्यक्ष, संगठन विस्तार की बनी व्यापक रणनीति
मातृ दिवस पर ममता और मानवता का अनूठा संगम: थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तवीरों ने बहाया पसीना, नौ योद्धा माताओं का हुआ भव्य सम्मान
कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रांगण में नवोदित सितारों का भव्य अभिनंदन और सांस्कृतिक उत्सव की अनूठी छटा
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क