खूँटी में बड़ी कार्रवाई: गो-तस्करी का भंडाफोड़, 102 गौवंशीय पशु बरामद, चार गिरफ्तार
खूँटी पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक, खूँटी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 14 जनवरी 2026 को त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम मान्हु (थाना व जिला–खूँटी) में छापामारी की गई।
सूचना थी कि गो-तस्करों द्वारा परिवहन के उद्देश्य से बड़ी संख्या में गायों को एक स्थान पर जमा कर रखा गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल जब ग्राम मान्हु स्थित एक चाहरदिवारी के पास पहुँचा, तो अंदर मौजूद चार व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। हालांकि, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों को मौके पर ही पकड़ लिया।
छापामारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 102 गौवंशीय पशु, 4 मोबाइल फोन और ₹23,260 नकद बरामद किए। सभी पशुओं को विधिवत जब्त कर जप्ती सूची तैयार की गई। वहीं, पकड़े गए चारों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
खूँटी पुलिस की इस कार्रवाई को गो-तस्करी के खिलाफ एक अहम कदम माना जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी