बैंक कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के टांगरानी गांव निवासी आलोक पड़िहारी (40) ने पंखे के सहारे लटकर आत्महत्या कर ली.घटना शुक्रवार की सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है.
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मृतक आईडीबीआई बैंक के सरायकेला शाखा में कार्यरत था.शुक्रवार की सुबह स्नान करने के बाद अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गया.वहां से वापस आकर घर में नाश्ता किया.जब घर के सभी लोग स्नान करने के लिए नदी चले गए तो मृतक ने घर के छत पर लगे पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर लटक गया. जब घरवाले नदी से वापस आए तो आलोक पड़िहारी को फंदे से लटका देखा.आनन फानन में घरवाले उसे फंदे से नीचे उतारकर सदर अस्पताल सरायकेला लाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
झरिया में सनसनी: विवाहिता प्रेमी संग फरार, दो बच्चों और नाबालिग ननद को भी साथ ले गई
आदित्यपुर में दुस्साहस: पुलिस स्टेशन में फरियाद कर रहा था दुकानदार, पीछे से अपराधियों ने दुकान पर बरसाईं गोलियां
जगन्नाथपुर में तड़के बड़ी कार्रवाई: एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव और जगन्नाथपुर अंचल अधिकारी मनोज मिश्रा ने चार बालू लदे ट्रैक्टर किए जब्त, माफियाओं में मचा हड़कंप
डीटीओ ने छह मालवाहक गाड़ियों को पकड़ कर थाना को किया सुपुर्द