जगन्नाथपुर में तड़के बड़ी कार्रवाई: एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव और जगन्नाथपुर अंचल अधिकारी मनोज मिश्रा ने चार बालू लदे ट्रैक्टर किए जब्त, माफियाओं में मचा हड़कंप
जगन्नाथपुर में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने तड़के सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू माफियाओं पर कड़ा प्रहार किया। जगन्नाथपुर के एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव और अंचल अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर जगन्नाथपुर ब्लॉक के निकट मुख्य मार्ग से अवैध रूप से बालू लदे चार ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया।
बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह चल रहे इस अवैध परिवहन की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर अंचल अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा और एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव तुरंत सक्रिय हो गए और छापेमारी कर ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। इसके बाद सभी जब्त ट्रैक्टरों को आगे की कार्रवाई के लिए जगन्नाथपुर थाने को सुपुर्द कर दिया गया।
प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से इलाके में सक्रिय बालू माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है।
इस कार्रवाई के बाद एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि “अवैध बालू कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बालू माफियाओं की अब खैर नहीं है। प्रशासन लगातार अभियान चलाकर ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।”
स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि अब इलाके में अवैध बालू उठाव पर रोक लगेगी।
असम में दिखा झारखंड का असर: भेरगांव सीट पर JMM की बढ़त ने खींचा सबका ध्यान
चाईबासा में हाथियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा: पांच दिनों से दहशत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से उबाल पर गुस्सा
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी