सुदामडीह में ऑटो चालक का शव नाले में मिला, क्षेत्र में सनसनी
सुदामडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। ईदगाह मोहल्ला निवासी जफर आलम (51) का शव संदिग्ध परिस्थिति में जुड़िया नाला से बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने सुबह नाले के पानी में शव को तैरते देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना पाकर परिजन तथा पुलिस मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की गई।
परिजनों के अनुसार, जफर आलम पेशे से ऑटो चालक थे और बुधवार शाम करीब 6 बजे खाना खाने के बाद घर से निकले थे, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटे। देर रात तक परिवार ने मोबाइल पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
मृतक के बेटे मोहम्मद कुर्बान ने बताया कि उनके पिता रोज की तरह ऑटो चलाने निकले थे और अक्सर पथेररडीह स्टेशन के आसपास सवारी लेकर जाते थे। परिवार का अनुमान है कि वे संभवतः शौच के लिए नाले किनारे गए होंगे और पैर फिसलने से नाले में गिर गए होंगे, जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना के बाद सुदामडीह थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे।
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर दहशत है, जबकि परिवार पर मातम छाया हुआ है।
आसनसोल रेल मंडल में स्वच्छता का महायज्ञ: भारतीय रेल के १७३वें जन्मदिवस पर यात्रियों को मिल रहा है स्वच्छ और हरित सफर का उपहार
धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय के बंद ताले खुलने की जगी उम्मीद, अभियान समिति ने तेज की अपनी सक्रियता
धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग को पुनः प्रारंभ करने हेतु विधायक राज सिन्हा का अटूट सत्याग्रह, प्रशासनिक आश्वासन के उपरांत अनशन स्थगित
लोयाबाद के बसदेवपुर कोलियरी में विशाल निःशुल्क चिकित्सा महाशिविर का भव्य आयोजन
बाघमारा कोयलांचल में अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन का प्रचंड प्रहार: जमुनिया नदी और माइनिंग क्षेत्रों में दर्जनों सुरंगें ध्वस्त, माफियाओं में मचा हड़कंप
कर्तव्यपरायणता की प्रतिमूर्ति स्व० चंदा देवी के असामयिक निधन से समाहरणालय परिवार में शोक की लहर, उपायुक्त ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी