झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार दोपहर एक निजी समारोह में शिरकत करने के लिए रामगढ़ जिले के पतरातू पहुंचे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे वापस रांची के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के इस दौरे के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। उनके आगमन से लेकर प्रस्थान तक रांची से पतरातू के पूरे रूट पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए रांची और रामगढ़ पुलिस की ओर से मुख्य मार्गों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग कर भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी। कार्यक्रम के समापन के पश्चात मुख्यमंत्री का काफिला चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच रांची लौट आया।
पतरातू में दिखा सीएम हेमंत सोरेन का काफिला, निजी कार्यक्रम के दौरान चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस








