रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

JUVNL में नियुक्ति और पदोन्नति प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल: 15 साल से परीक्षा लंबित, श्रमिक संघ ने की स्वतंत्र थर्ड-पार्टी जांच की मांग

रांची। झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (JUVNL) और इसकी अनुशंगी कंपनियों में चल रही आंतरिक नियुक्ति एवं पदोन्नति प्रक्रिया में कथित विसंगतियों और पारदर्शिता के अभाव को लेकर कर्मचारियों में भारी असंतोष है। इस मामले में झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने निगम के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) के नाम एक ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्षों से कार्यरत पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति का अवसर न मिलना और चयन प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी कर्मचारियों के भविष्य के साथ सीधा अन्याय है।

अजय राय ने विशेष रूप से Manager (F&A) पद पर पदोन्नति का मुद्दा उठाते हुए बताया कि Junior Manager (F&A) के रूप में वर्षों से सेवा दे रहे कर्मचारी प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, जबकि पिछले लगभग 15 वर्षों से लेखा प्रवीण परीक्षा ही आयोजित नहीं की गई है। निगम और इसकी अनुशंगी कंपनियों में पहले से ही अधिकारियों की संख्या सीमित है, इसके बावजूद योग्य कर्मचारियों को अवसर न देना उनके मनोबल को गिराने वाला है। उन्होंने प्रबंधन से आग्रह किया है कि नई प्रक्रियाओं से पहले लंबित पदोन्नति मामलों का निपटारा किया जाए और तत्काल लेखा प्रवीण परीक्षा आयोजित कर कर्मचारियों को अपनी योग्यता साबित करने का मौका दिया जाए।

इसके साथ ही श्रमिक संघ ने Manager (F&A), Junior Electrical Engineer (JEE) और Assistant Electrical Engineer (AEE) के पदों पर जारी आंतरिक चयन प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए हैं। अजय राय ने कहा कि विशेष रूप से JEE और AEE के प्रोविजनल परिणाम आने के बाद अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, डिग्री की मान्यता तथा रेगुलर व डिस्टेंस मोड से प्राप्त डिग्रियों की पात्रता को लेकर निष्पक्ष सत्यापन जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी अभ्यर्थियों के लिए एक समान मापदंड लागू होने चाहिए ताकि न तो किसी योग्य कर्मचारी का हक मारा जाए और न ही किसी को अनुचित लाभ मिले।

विवादों के निष्पक्ष समाधान के लिए अजय राय ने पूरी नियुक्ति और पदोन्नति प्रक्रिया की जांच किसी स्वतंत्र ‘थर्ड पार्टी एजेंसी’ से कराने की मांग की है, जो किसी भी आंतरिक दबाव या हितों के टकराव से मुक्त हो। संघ ने मांग की है कि जांच पूरी होने और शिकायतों के निराकरण तक इन नियुक्तियों को अंतिम रूप देने पर तत्काल रोक लगाई जाए। उन्होंने दोहराया कि श्रमिक संघ नियुक्ति या पदोन्नति का विरोधी नहीं है, बल्कि संस्थागत गरिमा और प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक नियमसम्मत और निष्पक्ष प्रक्रिया चाहता है, जिसमें अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आधुनिक तकनीक से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा: रांची में 21वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट का भव्य आगाज

सड़क सुरक्षा का अनोखा संदेश: झारखंड में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर खुला विशालकाय हेलमेट के आकार वाला ‘हेलमग’ कैफे

चिकित्सा का कमाल: पारस एचईसी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने साढ़े तीन घंटे की जटिल सर्जरी कर जोड़ा ड्राइवर का कटा हुआ अंगूठा

पारदर्शिता की ओर सीसीएल का बड़ा कदम: सतर्कता अभियान के समापन पर ‘प्रमाण पोर्टल’ और नए लोगो आउटरो की हुई लॉन्चिंग

संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, हमारी सभ्यता और विरासत का प्रतिबिंब है: डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा

संविधान दिवस पर YBN यूनिवर्सिटी की अनूठी पहल: गोद लिए गांव लाली के बच्चों को सिखाया संवैधानिक और कानूनी अधिकारों का पाठ