रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

भूपेंद्र मरावी फिर बने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, रोहित सिन्हा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई

संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा राज्यों में पार्टी की गतिविधियों को नई गति देने के उद्देश्य से कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए झारखंड के सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी को एक बार फिर राष्ट्रीय सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

भूपेंद्र मरावी की इस पुनर्नियुक्ति से प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। युवा कांग्रेस महासचिव रोहित सिन्हा ने उनसे मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट किए तथा नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने झारखंड के सह प्रभारी की जिम्मेदारी बरकरार रखने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया।

रोहित सिन्हा ने कहा कि भूपेंद्र मरावी का दोबारा राष्ट्रीय सचिव बनना पूरे झारखंड कांग्रेस के लिए गर्व और सम्मान की बात है। यह निर्णय उनकी संगठनात्मक क्षमता, निरंतर परिश्रम और पार्टी के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनके अनुसार, श्री मरावी झारखंड के सभी जिलों में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय रहे हैं और इस फैसले से कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा होगा तथा प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने श्री मरावी को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, अनुभव और सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर संगठन को और मजबूत करने का काम जारी रहेगा।

वहीं, राष्ट्रीय सचिव और झारखंड के सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी ने इस जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और झारखंड प्रदेश प्रभारी के. राजू के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने अन्य नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिवों को भी अपनी शुभकामनाएं दीं।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आधुनिक तकनीक से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा: रांची में 21वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट का भव्य आगाज

सड़क सुरक्षा का अनोखा संदेश: झारखंड में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर खुला विशालकाय हेलमेट के आकार वाला ‘हेलमग’ कैफे

चिकित्सा का कमाल: पारस एचईसी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने साढ़े तीन घंटे की जटिल सर्जरी कर जोड़ा ड्राइवर का कटा हुआ अंगूठा

पारदर्शिता की ओर सीसीएल का बड़ा कदम: सतर्कता अभियान के समापन पर ‘प्रमाण पोर्टल’ और नए लोगो आउटरो की हुई लॉन्चिंग

संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, हमारी सभ्यता और विरासत का प्रतिबिंब है: डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा

संविधान दिवस पर YBN यूनिवर्सिटी की अनूठी पहल: गोद लिए गांव लाली के बच्चों को सिखाया संवैधानिक और कानूनी अधिकारों का पाठ