रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

बाल पत्रकारों ने सीएम हेमंत सोरेन के सामने रखे शिक्षा व बाल अधिकारों के मुद्दे, गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त करने पर होगा विचार

राँची: विश्व बाल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से यूनिसेफ के 10 बाल पत्रकारों ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर शिक्षा व्यवस्था, बाल अधिकारों और सामाजिक बदलाव से जुड़े कई अहम सवाल उठाए। संवाद के दौरान बच्चों ने बाल विवाह, बाल श्रम, स्कूल ड्रॉपआउट, माहवारी स्वच्छता, स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर अपनी बात रखी। बाल पत्रकारों ने बताया कि वे अपने स्कूल और समुदाय में बाल विवाह व बाल श्रम रोकने के साथ ही पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ने की दिशा में काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बच्चों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि राज्य सरकार स्कूली शिक्षा को मजबूत करने के लिए निरंतर काम कर रही है और शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से दूर रखने के उपायों की समीक्षा कर समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को निखारने के लिए खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी और पंचायत स्तर पर खेल मैदान विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के जरिए बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने की पहल जारी है।

बाल पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने बाल विवाह को प्रकृति के विरुद्ध बताया और कहा कि इसका दुष्प्रभाव बच्चियों के साथ-साथ लड़कों पर भी पड़ता है, इसलिए विवाह निर्धारित आयु पूरी होने के बाद ही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा से सही-गलत की समझ विकसित होती है और राज्य में जिला स्तर पर पुस्तकालयों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा स्कूलों में माहवारी जागरूकता अभियान चलाने के साथ बच्चियों व महिलाओं को सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों में एक दिन बिताकर बच्चों से सीधा संवाद करने का निर्देश दिया गया है, ताकि जमीनी समस्याओं और सुझावों को समझा जा सके और योजनाओं के लाभ का वास्तविक आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को सीखने, अपनी बात रखने, सुरक्षित माहौल पाने और सपने पूरे करने का समान अवसर मिलना चाहिए। बाल पत्रकारों के आत्मविश्वास और स्पष्टता की सराहना करते हुए उन्होंने उनमें भावी नेतृत्व की संभावना जताई। वहीं यूनिसेफ झारखंड की प्रमुख डॉ. कनीनिका मित्र ने कहा कि बच्चों को केवल योजनाओं का लाभार्थी न मानकर उनके जीवन से जुड़े निर्णयों में भागीदार बनाया जाना चाहिए, जिसके लिए बाल पत्रकार कार्यक्रम जानकारी और नेतृत्व का मजबूत मंच दे रहा है।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राज्य स्थापना दिवस व सरकार की दूसरी वर्षगांठ को लेकर रांची प्रशासन अलर्ट, खेलगांव में डीसी और एसएसपी ने दिए सख्त सुरक्षा व ट्रैफिक निर्देश

आधुनिक तकनीक से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा: रांची में 21वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट का भव्य आगाज

सड़क सुरक्षा का अनोखा संदेश: झारखंड में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर खुला विशालकाय हेलमेट के आकार वाला ‘हेलमग’ कैफे

चिकित्सा का कमाल: पारस एचईसी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने साढ़े तीन घंटे की जटिल सर्जरी कर जोड़ा ड्राइवर का कटा हुआ अंगूठा

पारदर्शिता की ओर सीसीएल का बड़ा कदम: सतर्कता अभियान के समापन पर ‘प्रमाण पोर्टल’ और नए लोगो आउटरो की हुई लॉन्चिंग

संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, हमारी सभ्यता और विरासत का प्रतिबिंब है: डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा