रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा 2026 की तैयारियां तेज: बिरसा मुंडा स्टेडियम में पूजा सिंघल ने लिया जायजा, हर जिले में लगेंगी खास प्रदर्शनियां

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा 2026 के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। इस आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की सचिव सह अध्यक्ष आयोजन-सह-समन्वय समिति श्रीमती पूजा सिंघल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम का निरीक्षण किया और तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, भव्य और यादगार बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए तथा सभी संबंधित विभागों से आयोजन में कोई कसर न छोड़ने को कहा।

झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2026 के उपलक्ष्य में 17 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक पूरे राज्य में स्थापना दिवस पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान प्रत्येक जिले में तीन प्रमुख विषयों पर आकर्षक और जानकारीपूर्ण प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिनमें एक जिला-एक उत्पाद, एक जिला-एक पर्यटन स्थल और एक जिला-एक आर्थिक गतिविधि शामिल हैं। समिति की ओर से सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया गया है कि पखवाड़े के दौरान प्रभावी और आकर्षक प्रदर्शनियों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए, जिससे झारखंड की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन की संभावनाओं और आर्थिक क्षमताओं को सामने लाया जा सके तथा एक जिला-एक पहचान की अवधारणा को और मजबूती मिले।

निरीक्षण और समीक्षा के दौरान उद्योग सचिव अरवा राजकमल, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार, संस्कृति निदेशक आशीष एकराम, खादी बोर्ड निदेशक आलोक कुमार, खनिज निदेशक राहुल कुमार सिन्हा, उद्योग निदेशक विशाल सागर, सूचना प्रौद्योगिकी निदेशक माधवी मिश्रा, जेईपीसी के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन, पर्यटन सचिव मुकेश कुमार, पर्यटन निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा, जेएसएलपीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनन्य मित्तल, अपर सचिव प्रेरणा दीक्षित, झारक्राफ्ट की प्रबंध निदेशक गरिमा सिंह, सचिव हिमांशु लाल, सदर एसडीओ रांची कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी धनंजय, नजारत उप समाहर्ता डॉ. सुदेश कुमार और रांची की जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय सहित आयोजन से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद थे। श्रीमती पूजा सिंघल ने सभी अधिकारियों से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए राज्य स्थापना दिवस को ऐसा गौरवपूर्ण अवसर बनाएं जो झारखंड की प्रगति, संस्कृति और संभावनाओं को देश और दुनिया के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सके।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राज्य स्थापना दिवस व सरकार की दूसरी वर्षगांठ को लेकर रांची प्रशासन अलर्ट, खेलगांव में डीसी और एसएसपी ने दिए सख्त सुरक्षा व ट्रैफिक निर्देश

आधुनिक तकनीक से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा: रांची में 21वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट का भव्य आगाज

सड़क सुरक्षा का अनोखा संदेश: झारखंड में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर खुला विशालकाय हेलमेट के आकार वाला ‘हेलमग’ कैफे

चिकित्सा का कमाल: पारस एचईसी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने साढ़े तीन घंटे की जटिल सर्जरी कर जोड़ा ड्राइवर का कटा हुआ अंगूठा

पारदर्शिता की ओर सीसीएल का बड़ा कदम: सतर्कता अभियान के समापन पर ‘प्रमाण पोर्टल’ और नए लोगो आउटरो की हुई लॉन्चिंग

संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, हमारी सभ्यता और विरासत का प्रतिबिंब है: डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा