रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

एसीबी ने की बड़ी कार्रवाई, पूर्व डीसीएलआर और तीन सब-रजिस्ट्रार समेत 6 अधिकारी गिरफ्तार

रांची के बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन डीसीएलआर, तीन जिला अवर निबंधकों और दो अंचल अधिकारियों समेत कुल छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला एसीबी रांची थाना कांड संख्या 01/2026 से जुड़ा हुआ है, जिसमें पांच जनवरी 2026 को विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

​गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में तत्कालीन भूमि सुधार उप-समाहर्ता (सदर) मनोज कुमार रंजन, तत्कालीन जिला अवर निबंधक अविनाश कुमार, वैभवमणि त्रिपाठी और राहुल कुमार चौबे, तथा तत्कालीन अंचल अधिकारी (बड़ागाई) शैलेश कुमार और (शहर अंचल) राजेश कुमार शामिल हैं। एसीबी के अनुसार, जांच के दौरान इन सभी के खिलाफ अपने पद का दुरुपयोग कर आपराधिक षड्यंत्र रचने और निजी आर्थिक लाभ कमाने के पुख्ता साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर यह गिरफ्तारी की गई है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से जारी है।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आधुनिक तकनीक से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा: रांची में 21वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट का भव्य आगाज

सड़क सुरक्षा का अनोखा संदेश: झारखंड में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर खुला विशालकाय हेलमेट के आकार वाला ‘हेलमग’ कैफे

चिकित्सा का कमाल: पारस एचईसी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने साढ़े तीन घंटे की जटिल सर्जरी कर जोड़ा ड्राइवर का कटा हुआ अंगूठा

पारदर्शिता की ओर सीसीएल का बड़ा कदम: सतर्कता अभियान के समापन पर ‘प्रमाण पोर्टल’ और नए लोगो आउटरो की हुई लॉन्चिंग

संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, हमारी सभ्यता और विरासत का प्रतिबिंब है: डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा

संविधान दिवस पर YBN यूनिवर्सिटी की अनूठी पहल: गोद लिए गांव लाली के बच्चों को सिखाया संवैधानिक और कानूनी अधिकारों का पाठ