रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

सीसीएल अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन: विजेताओं को मिला कोल इंडिया नेशनल का टिकट, मुख्यालय और विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता शनिवार को रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ संपन्न हो गई। इस खेल महोत्सव के समापन समारोह में सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के अनुशासन, तकनीकी कौशल और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का साधन नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। इस अवसर पर महाप्रबंधक (कल्याण) संजय कुमार ठाकुर, जेएसएसपीएस के एन.के. झा, खेल प्रबंधक आदिल हुसैन सहित अन्य अधिकारी और सीसीएल कल्याण बोर्ड के सदस्य मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन टेबल टेनिस महिला वर्ग में मुख्यालय का दबदबा रहा, जहाँ सुगंधा वर्मा ने सिंगल्स का खिताब जीता और जसप्रीत कौर कहलोन के साथ मिलकर डबल्स एवं टीम चैंपियनशिप पर भी कब्जा जमाया। पुरुष वर्ग के टेबल टेनिस सिंगल्स में पिपरवार के समरजीत कुमार चैंपियन बने, जबकि डबल्स में निशांत कुमार व अशलम शायर और टीम स्पर्धा में हजारीबाग की टीम अव्वल रही। वेटरन्स वर्ग में विंसेंट तिर्की ने सिंगल्स और डॉ. अविनाश तिग्गा व पी.के. लायक की जोड़ी ने डबल्स खिताब अपने नाम किया। बैडमिंटन प्रतिस्पर्धाओं में महिला वर्ग के सिंगल्स, डबल्स और टीम इवेंट में सीआरएस बरकाकाना की मंजू देवी और मालती कुमारी की जोड़ी छाई रही। पुरुष वर्ग के बैडमिंटन सिंगल्स में ढोरी के यश सती विजेता रहे, जबकि टीम चैंपियनशिप मुख्यालय ने जीती। वेटरन्स बैडमिंटन सिंगल्स में आम्रपाली चंद्रगुप्त क्षेत्र के मोहन लाल सिंह ने बाजी मारी। इस प्रतियोगिता के सभी विजेता खिलाड़ी आगामी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) अंतर-कंपनी खेल प्रतियोगिता में सीसीएल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खादगढ़ा बस टर्मिनल बंदोबस्ती विवाद पर रांची नगर निगम की सफाई: तकनीकी वजहों से लाइव दिखा था रद्द ऑक्शन, नए सिरे से हुई नीलामी पर नहीं मिली कोई आपत्ति

चैंबर चुनाव: अपर बाजार में टीम तुलसी पटेल का सघन जनसंपर्क, व्यापारियों से सीधा संवाद कर मांगा समर्थन

13 नए अल्ट्रासाउंड केंद्रों को मिली मंजूरी, गरिमा पोर्टल पर डॉक्टरों का डेटा अपलोड करने के निर्देश

राँची में विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा: डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने दिए निर्देश, समयसीमा के भीतर पूरी हो दावा-आपत्ति और सत्यापन प्रक्रिया

राँची में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर बोले राज्यपाल संतोष गंगवार: सशक्त युवा ही विकसित भारत की आधारशिला, श्रीकृष्ण का जीवन कर्म और साहस की प्रेरणा

स्कूल-कॉलेजों के पास सादे लिबास में तैनात होगी पुलिस, महिलाओं की सुरक्षा और नशे के खिलाफ सख्त निर्देश