रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

झारखंड भर में संगठन का होगा विस्तार: बुंडू में नाई समाज विकास समिति की बैठक में शिक्षा और रोजगार को लेकर बड़ा फैसला

बुंडू स्थित अरूणालया बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार को नाई समाज विकास समिति की केंद्रीय कार्यकारिणी की एक अहम बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रमाणिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में संगठन को पूरे झारखंड राज्य में मजबूती से विस्तार देने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया। इस दौरान सांगठनिक ढांचे को सुदृढ़ करने, नवनियुक्त पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर उन्हें प्रभार सौंपने, क्षेत्रीय समितियों का दायरा बढ़ाकर उनकी निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा संरक्षक व सलाहकार समितियों को अधिक प्रभावी बनाने जैसे कई अहम बिंदुओं पर चर्चा कर फैसले लिए गए।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर समाज के सर्वांगीण विकास और उत्थान के लिए प्रतिबद्धता जताई। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि समिति समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सीधी पहुंच बनाएगी, ताकि शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़कर पूरे समाज को मुख्यधारा में लाया जा सके।

इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रमाणिक, महासचिव दिनेश चंद्र प्रमाणिक, कोषाध्यक्ष उमाकांत गौतम, पूर्व अध्यक्ष सुनील प्रमाणिक, पूर्व कोषाध्यक्ष सुबोध प्रमाणिक सहित संरक्षक सदस्य शिवशंकर हजाम, ब्रजकिशोर प्रमाणिक, बीरेंद्र प्रसाद, भूतनाथ प्रमाणिक, अरुण प्रमाणिक, पंचानन प्रमाणिक उपस्थित थे। इनके अलावा लीगल सेल से हाराधन प्रमाणिक, विमल प्रमाणिक, भुवनेश्वर प्रमाणिक, कमलाकांत प्रमाणिक, दीपक प्रमाणिक, अमरेंद्र गौतम, अजय प्रमाणिक, बिरेन्द्र प्रमाणिक, भरत प्रमाणिक, गुरुदयाल शर्मा, अनुमंडल अध्यक्ष गणेश प्रमाणिक, अमूल्य प्रमाणिक, श्रीहरि प्रमाणिक और रतन प्रमाणिक समेत कई गणमान्य सदस्य शामिल रहे।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव, नन्हे कान्हा और राधा के नृत्यों से भक्तिमय हुआ परिसर

सीएम हेमन्त सोरेन से मिला गणेश पूजा महासमिति का प्रतिनिधिमंडल, गणेश महोत्सव 2026 में शामिल होने का दिया न्योता

अपराधियों पर नकेल कसने के लिए राँची पुलिस का नया एक्शन प्लान, अब QR कोड स्कैन कर गश्त करेगी टाइगर मोबाइल

रांची के iRIS अस्पताल ने रचा नया कीर्तिमान: एक महीने में 9 सफल कॉर्निया ट्रांसप्लांट, आयुष्मान योजना से लौटी जरूरतमंदों की आंखों की रोशनी

आरकेडीएफ विश्वविद्यालय रांची में रिक्त सीटों पर दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू, 14 सितंबर तक बिना विलंब शुल्क मिलेगा प्रवेश

रांची चैंबर चुनाव: टीम तुलसी पटेल ने अपर बाजार में शुरू किया सघन प्रचार अभियान, व्यापारियों से मांगा समर्थन