रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

ड्रंक एंड ड्राइव पर धनबाद पुलिस का शिकंजा, सरायढेला व सिटी सेंटर में चला विशेष अभियान

धनबाद। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देशानुसार धनबाद ट्रैफिक पुलिस की ओर से सरायढेला थाना मोड़ एवं सिटी सेंटर चौक पर विशेष ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की एल्कोहल जांच की गई।

पुलिस ने शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों पर विशेष नजर रखी। जांच के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए चालकों के वाहनों को जब्त कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देर रात शराब पीकर वाहन चलाने के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। वाहन चालकों से अपील की गई कि शराब का सेवन कर किसी भी परिस्थिति में वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

अभियान के दौरान ट्रैफिक डीएसपी रोहित कुमार साव, सार्जेंट प्रवीण कुमार सहित बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिस के जवान मौजूद रहे।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बरवाअड्डा थाना में झड़प मामला: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत 10 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR दर्ज

मास्टर की से बाइक उड़ाने वाले गिरोह का रांची पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार; तीन मोटरसाइकिलें बरामद

धनबाद में BIS की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस फर्जी हॉलमार्क वाले सोने के गहने बेच रही दुकान पर छापा, 140 ग्राम सोना जब्त

रांची के तुपुदाना में चोरों का आतंक: एस्बेस्टस काटकर ‘फैशन हाउस’ से लाखों का माल और नकदी पार, व्यापारियों में भारी आक्रोश

कोल इंडिया के निदेशक एचआर डॉ विनय रंजन को नहीं मिलेगा सेवा विस्तार

पूर्वी सिंहभूम में फिर बढ़ी नक्सलियों की धमक: राहगीर का मोबाइल छीन पेट्रोल पंप मालिकों से मांगी 5-5 लाख की लेवी