रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

लातेहार में बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े दो युवकों पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत से पसरा मातम

लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ललमटिया डैम इलाके में शुक्रवार दोपहर एक भीषण हादसे में वज्रपात की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय दिनेश भुईयां (पिता सुरेंद्र भुईयां) और मुकेश भुईयां के रूप में हुई है। इस आकस्मिक और हृदयविदारक घटना के बाद से दोनों युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर क्षेत्र में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दिनेश और मुकेश पास ही स्थित एक पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ जोरदार आकाशीय बिजली सीधे उसी पेड़ पर गिर पड़ी, जिसकी चपेट में आकर दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों को अचेत अवस्था में इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक जांच के उपरांत दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंच गए, जहां परिजनों के चीत्कार से माहौल बेहद गमगीन हो गया।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें