रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

रांची के आइरिस आई केयर में अत्याधुनिक लसिक ओटी का उद्घाटन, सांसद संजय सेठ बोले- युवाओं को चश्मे से मिलेगी मुक्ति

रांची: राजधानी रांची स्थित आइरिस सुपरस्पेशलिटी आई केयर सेंटर में बुधवार को नवनिर्मित अत्याधुनिक लसिक (LASIK) ऑपरेशन थिएटर का भव्य उद्घाटन सांसद संजय सेठ द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड में विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के इस प्रयास को सराहनीय कदम बताया और कहा कि यह उन्नत तकनीक विशेषकर युवाओं के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगी। बड़ी संख्या में हाई-पावर चश्मे पर निर्भर युवाओं को अब इस आधुनिक लेजर प्रक्रिया के जरिए एक सुरक्षित और प्रभावी विकल्प मिलेगा।

संस्थान के मैनेजिंग पार्टनर व वरिष्ठ सर्जन डॉ. सुबोध कुमार सिंह तथा विशेषज्ञ डॉ. रश्मि रंजन ने बताया कि आधुनिक टचलेस, ब्लेडलेस और पेनलेस लेजर तकनीक की मदद से चश्मे की निर्भरता को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। यह पूरी प्रक्रिया बेहद कम समय में संपन्न होती है, जिसमें वास्तविक लेजर उपचार में महज 2 मिनट का समय लगता है। रांची में इस उन्नत तकनीक की उपलब्धता से अब स्थानीय मरीजों को दृष्टि सुधार और नेत्र उपचार के लिए दूसरे बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।

समारोह में ऑर्किड मेडिकल सेंटर के अध्यक्ष डॉ. एस. सी. जैन, आइरिस के पार्टनर व ऑर्किड मेडिकल सेंटर के निदेशक सिद्धांत जैन, राज कुमार अग्रवाल, आकाश अडुकिया, अनंत जैन तथा आइरिस के डॉ. गोपाल जी सिंह सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। संस्थान का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को एक ही छत के नीचे अंतरराष्ट्रीय स्तर की नेत्र चिकित्सा और विशेषज्ञ सेवाएं मुहैया कराना है।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बड़गाईं में 2 करोड़ की लागत से बनने वाले कुत्तों के अस्पताल का भारी विरोध, स्थानीय लोगों ने रोकी जमीन की नापी

हटिया के समाजसेवी अभिजीत हालदार ने थामा कांग्रेस का दामन, पार्टी ने सौंपी जिला सचिव की जिम्मेदारी

भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और पुलिसिया कार्रवाई पर भड़कीं अमीषा प्रसाद, मुख्यमंत्री से की छात्रों से मिलने की अपील

मिलाद-उल-नबी को लेकर रांची पुलिस का शक्ति प्रदर्शन: संवेदनशील इलाकों में निकला फ्लैग मार्च, ड्रोन से रखी जा रही निगरानी

रांची में डीसीसी व डीएलआरसी बैठक: डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने कम सीडी रेशियो वाले बैंकों को लगाई फटकार, जल्द लोन मेला लगाने के निर्देश

सदर अस्पताल रांची में 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का आगाज: जागरूकता रैली से दिया ‘नेत्रदान महादान’ का संदेश