रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

डुमरी विधायक जयराम महतो पर बरवाअड्डा थाना प्रभारी से बदसलूकी और धमकी का आरोप: झारखंड पुलिस एसोसिएशन में भारी आक्रोश, सीएम से मांगा समय

झारखंड के डुमरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक जयराम कुमार महतो पर धनबाद जिला स्थित बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ व्हाट्सएप कॉल पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने व नौकरी बर्बाद करने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन और राज्यभर के पुलिसकर्मियों में भारी आक्रोश फैल गया है। एसोसिएशन की धनबाद शाखा ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए विधायक द्वारा माफी नहीं मांगे जाने पर काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराने और अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 अगस्त की रात विधायक जयराम महतो ने थाना प्रभारी रवि कुमार को फोन कर धमकी दी कि सरकार बदलने के बाद उन्हें खोजकर उनकी नौकरी खत्म कर दी जाएगी। आरोप है कि उसी रात विधायक अपने समर्थकों के साथ बरवाअड्डा थाना पहुंचे और थाना प्रभारी के कार्यालय कक्ष में घुसकर दोबारा अमर्यादित व्यवहार किया। इस दौरान टेबल पर रखे सामानों को तितर-बितर कर दिया गया और नाम पट्टिका (नेम प्लेट) को भी तोड़ दिया गया।

घटना के संबंध में थाना प्रभारी ने पुलिस एसोसिएशन को पत्र लिखकर सुरक्षा और सम्मानपूर्वक ड्यूटी सुनिश्चित कराने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि विधायक द्वारा ड्यूटी के बाद भी ‘सबक सिखाने’ की बात कही गई है, जिससे पुलिसकर्मियों के जान-माल पर गंभीर खतरा बना हुआ है। किसी जनप्रतिनिधि द्वारा लोकसेवक के प्रति इस तरह की भाषा और आचरण आपराधिक मानसिकता को दर्शाता है।

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात के लिए समय मांगा है, ताकि पूरे घटनाक्रम की वस्तुस्थिति से उन्हें अवगत कराया जा सके और दोषी जनप्रतिनिधि व उनके समर्थकों के खिलाफ विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिलाद-उल-नबी को लेकर रांची पुलिस का शक्ति प्रदर्शन: संवेदनशील इलाकों में निकला फ्लैग मार्च, ड्रोन से रखी जा रही निगरानी

रांची में डीसीसी व डीएलआरसी बैठक: डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने कम सीडी रेशियो वाले बैंकों को लगाई फटकार, जल्द लोन मेला लगाने के निर्देश

झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: CEIR पोर्टल से बरामद हुए 817 गुमशुदा मोबाइल, धारकों को सौंपे गए

हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: जमशेदपुर-धनबाद मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी MBBS सीटें, 100 नए उत्कृष्ट विद्यालय और थानों में लगेंगे 9006 सीसीटीवी कैमरे

MMDR संशोधन पर कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार: अशोक बड़ाईक बोले- अवैध खनन और काली कमाई बंद होने से कांग्रेस में बेचैनी

झारखंड भाजपा कोर कमेटी की बैठक में राज्य सरकार पर बरसे नेता: 17 सितंबर से पूरे प्रदेश में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’