रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: जमशेदपुर-धनबाद मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी MBBS सीटें, 100 नए उत्कृष्ट विद्यालय और थानों में लगेंगे 9006 सीसीटीवी कैमरे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था और आधारभूत संरचना से जुड़े कई ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज और धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस व स्नातकोत्तर (पीजी) सीटों में बढ़ोतरी तथा आधारभूत ढांचे के उन्नयन के लिए करीब 889 करोड़ रुपये की संयुक्त प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही एसएनएमएमसीएच धनबाद के होलिस्टिक ऑग्मेंटेशन के लिए डीएमएफटी फंड से 275 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी गई।

शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पूर्व से संचालित 80 विद्यालयों के अतिरिक्त राज्य में 100 नए विद्यालयों को ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय’ (CM School of Excellence) के रूप में विकसित करने के लिए 721.43 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को हर माह 10 निःशुल्क बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने हेतु 124.37 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी मिली। ज्ञानोदय योजना के तहत प्रारंभिक कक्षाओं के लिए द्विभाषी पैरेंटल कैलेंडर तथा कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट डायरी की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा राज्य के 5 नवसृजित प्रखंडों में नए बालिका आवासीय विद्यालयों के निर्माण और उच्च शिक्षा में झारखंड छात्र अनुसंधान एवं नवाचार नीति 2026 के गठन का निर्णय लिया गया।

स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में रिक्त विशेषज्ञ व सामान्य चिकित्सकों के पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति नियमावली 2026 को स्वीकृति दी गई, जबकि गैर-शैक्षणिक चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति आयु 67 वर्ष से घटाकर 65 वर्ष कर दी गई है। राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के क्रम में 606 पुलिस थानों में 9006 सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 90 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। केंद्रीय कारागार रांची, दुमका, घाघीडीह और हजारीबाग में ओपन व सेमी-ओपन बैरक स्थापित करने का रास्ता साफ हुआ।

सड़क एवं आधारभूत संरचना के तहत चाईबासा, चतरा, मनोहरपुर, रामगढ़ और गिरिडीह पथ प्रमंडलों के लिए 250 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। धनबाद के तोपचांची झील और आसपास के क्षेत्र को पीपीपी मोड पर 184.29 करोड़ रुपये की लागत से संवारा जाएगा। वहीं जमशेदपुर की मोहरदा जलापूर्ति योजना फेज-2 के लिए 67.36 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए।

कैबिनेट ने विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) योजना, झारखंड ग्रामीण पुल अनुरक्षण नीति 2025, मांस व मांस उत्पादों के लिए नगर निगम नियमावली 2026 तथा नया कोर्ट फीस विधेयक लाने को भी मंजूरी प्रदान की। इसके अलावा विभिन्न विभागों में अदालती आदेशों के आलोक में कर्मियों और कनीय अभियंताओं की सेवा नियमितीकरण एवं वेतन अंतर भुगतान संबंधी प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिलाद-उल-नबी को लेकर रांची पुलिस का शक्ति प्रदर्शन: संवेदनशील इलाकों में निकला फ्लैग मार्च, ड्रोन से रखी जा रही निगरानी

रांची में डीसीसी व डीएलआरसी बैठक: डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने कम सीडी रेशियो वाले बैंकों को लगाई फटकार, जल्द लोन मेला लगाने के निर्देश

झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: CEIR पोर्टल से बरामद हुए 817 गुमशुदा मोबाइल, धारकों को सौंपे गए

डुमरी विधायक जयराम महतो पर बरवाअड्डा थाना प्रभारी से बदसलूकी और धमकी का आरोप: झारखंड पुलिस एसोसिएशन में भारी आक्रोश, सीएम से मांगा समय

MMDR संशोधन पर कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार: अशोक बड़ाईक बोले- अवैध खनन और काली कमाई बंद होने से कांग्रेस में बेचैनी

झारखंड भाजपा कोर कमेटी की बैठक में राज्य सरकार पर बरसे नेता: 17 सितंबर से पूरे प्रदेश में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’