रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

श्रावणी मेले के मद्देनजर देवघर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: डोमिनोज, अमूल समेत दर्जनों रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों में सघन जांच अभियान

राजकीय श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग, देवघर ने शहर के विभिन्न इलाकों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। विभाग की टीम ने सर्कुलर रोड, विलियम्स टाउन और सत्संग चौक क्षेत्र के दर्जनों होटल, रेस्टोरेंट, कैफे और मिठाई दुकानों की आकस्मिक जांच की। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, भंडारण, रसोई परिसर की स्वच्छता, एक्सपायरी डेट, वाटर टेस्टिंग रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड और वैध एफएसएसएआई (FSSAI) लाइसेंस व पंजीकरण की गहन पड़ताल की गई।

निरीक्षण के दायरे में डोमिनोज पिज्जा, अमूल आइसक्रीम पार्लर/क्विक बाइट, डोसा प्लाजा, बटाटा ब्रॉस कैफे, बेल्जियम वेफ्फल्स, चौपाटी (बॉम्बे कुल्फी), होटल ग्रैंड सोना, न्यू सत्संग होटल, कोजी स्वीट्स, अंबिका स्वीट्स, खुशबू स्वीट्स, ठाकुर मिष्ठान और नटखट कैफे समेत कई प्रमुख प्रतिष्ठान शामिल रहे। जांच दल ने प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाले हल्दी पाउडर, गरम मसाला, दाल, पनीर, चटनी, सांभर, सॉस, तैयार भोजन तथा जलेबी, बूंदी व विभिन्न प्रकार के लड्डुओं के नमूने और गुणवत्ता मानकों का जायजा लिया।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को सख्त चेतावनी दी कि बासी, दूषित अथवा एक्सपायरी डेट पार कर चुके खाद्य पदार्थों की बिक्री करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मेला अवधि के दौरान यह निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि वे पैकेटबंद या खुले खाद्य उत्पाद खरीदते समय निर्माण तिथि, उपयोग की अंतिम तिथि तथा अनिवार्य FSSAI लोगो व लाइसेंस नंबर की जांच अवश्य करें।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now