पतरातू: पीवीयूएनएल पावर प्लांट के मिल-2 के पास सोमवार को काम के दौरान हुए एक हादसे में टेक्सल कंपनी का मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर की पहचान श्रीकांत के रूप में की गई है। कार्यस्थल पर अचानक हुए इस हादसे में श्रीकांत का पैर टूट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद सहकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पीवीयूएनएल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। मजदूर की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए रामगढ़ रेफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि, यह हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी सटीक जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है।
पतरातू पीवीयूएनएल पावर प्लांट में बड़ा हादसा, टेक्सल कंपनी का मजदूर गंभीर रूप से घायल











