रांची धनबाद एक्सक्लूसिव क्राइम स्पोर्ट्स बॉलीवुड देश विदेश झारखंड स्वस्थ्य टेक्नोलॉजी मौसम

दंगवार बाजार में छह लाख के जेवर लूट कर भाग रहे एक लुटेरे को ग्रामीणों ने दबोचा, दूसरा फरार

पलामू जिला के हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के दंगवार मुख्य बाजार में शनिवार की रात्रि करीब 8.30 बजे दो बदमाशों ने आभूषण दुकानदार से बैग में भरे जेवर्स को लूटकर भागने के क्रम में ग्रामीणों ने एक लुटेरे को धर दबोचा, जबकि दूसरा लुटेरा बाइक से भाग निकला, जानकारी के अनुसार दंगवार मुख्य बाजार स्थित मां शांति ज्वेलर्स के संचालक श्रवण सोनी शनिवार शाम करीब आठ बजे दुकान बंद कर पुत्र अंश कुमार सोनी के साथ सोने-चांदी के आभूषण भरा बैग लेकर घर लौट रहे थे.इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार दो युवकों ने अंश कुमार के हाथ से जेवरों से भरा बैग झपट लिया और भागने लगे.
  

घटना के बाद अंश कुमार ने बिना घबराए बदमाशों का पीछा किया और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया. इसी बीच स्थानीय युवक बब्लू सहित अन्य ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए एक आरोपी को धर दबोचा.हालांकि उसका दूसरा साथी बाइक लेकर फरार होने में सफल रहा.घटना की सूचना मिलते ही दंगवार ओपी पुलिस मौके पर पहुंची.एसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह ने गिरफ्तार युवक को अपने कब्जे में लेकर हुसैनाबाद थाना भेज दिया.पुलिस उससे पूछताछ कर रही है तथा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
     

दिनदहाड़े बाजार क्षेत्र में हुई इस घटना से व्यापारियों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया,हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से लाखों रुपये के आभूषण सुरक्षित बच गए और एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में पहुंच गया.पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है. घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में भय का माहौल है।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment