सरायकेला : स्थानिय सिविल कोर्ट परिसर, सरायकेला एवं अनुमंडलीय न्यायालय, चांडिल में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में कुल 10 बेंच का गठन किया गया था जिसमें 54 मामलों की सुनवाई करते हुए 244250 रू जुर्माना की वसुली किया गया.
डीएलएसए सचिव तौसीफ मिराज ने बताया कि प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को आयोजित होने वाली मासिक लोक अदालत आपसी सहमति के आधार पर विवादों के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बन रही है, इससे न केवल लंबित मामलों का बोझ कम हो रहा है, बल्कि सौहार्दपूर्ण न्याय व्यवस्था को भी बढ़ावा मिल रहा है.
रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।