महिला सशक्तिकरण व शिक्षा क्षेत्र में रीना मंडल का रहा उल्लेखनीय योगदान
धनबाद : केंद्रीय सूडी समाज महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी रीना मंडल का सामाजिक व शैक्षणिक क्षेत्र में योगदान लगातार सराहना का विषय रहा है। वे तीन वर्षों तक केंद्रीय सुड़ी समाज महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहीं और इसी अवधि में झारखंड बांग्ला भाषी उन्नाव समिति की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बाल विवाह, महिला उत्पीड़न, विधवा महिलाओं के अधिकार, और महिलाओं के सम्मान जैसे मुद्दों पर लगातार जागरूकता अभियान चलाए। महिलाओं को समाज में उनका उचित दर्जा व अधिकार दिलाने के लिए उनका समर्पण हमेशा अग्रणी रहा है।
शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि
रीना मंडल वर्तमान में Symbiosis Kids School की प्रिंसिपल हैं।
वर्ष 2019 में उन्होंने इस विद्यालय की स्थापना की, जिसका उद्घाटन पूर्व विधायक फूलचंद मंडल द्वारा किया गया था।
शुरुआती दौर में विद्यालय में मात्र 40 छात्र थे।
कोविड महामारी के दौरान जिले में स्कूल बंद होने के बावजूद, सिंबोसिस स्कूल ने ऑनलाइन शिक्षा जारी रखी। इसके परिणामस्वरूप, आज विद्यालय की छात्र संख्या बढ़कर 400 तक पहुंच चुकी है—जो उनकी शैक्षणिक दृष्टि और प्रबंधन क्षमता का स्पष्ट प्रमाण है।
ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन—तीन गोल्ड मेडल
रीना मंडल के नेतृत्व में विद्यालय के छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा साबित की।
IMO – International Mathematics Olympiad 2025–2026 (SOF) में स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया।
12 नवंबर 2025 को आयोजित परीक्षा में निम्नलिखित छात्रों ने सराहनीय उपलब्धि हासिल की—
गोल्ड मेडल विजेता विद्यार्थी
यश राजवार (Std II) – 82.5%
अंकिता कुमारी (Std III) – 60% (Level–2 के लिए Qualified)
आर्यन राजवार (Std III) – 50%
आरव कुमार (Std III) – 40%
इन उपलब्धियों ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई पहचान दी है। यह छात्रों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
रीना मंडल का संदेश
“हमारे विद्यार्थी हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। उनकी मेहनत और समर्पण ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। हम भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देते रहेंगे।”
— रीना मंडल, प्रिंसिपल, Symbiosis Kids School
YOUTH BIRSA 30-03-26
केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने ‘ब्लू कार्ट स्टोर’ का किया उद्घाटन
लोहरदगा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मन्हो चौक से 70 पेटी अवैध शराब जब्त, टेम्पू चालक गिरफ्तार
Youth Birsa 4-01-2026
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी